Hindi NewsBihar NewsGaya NewsSterling and Wilson Launches Electricity Safety Awareness Campaign

विद्युत सुरक्षा पर चलाया गया जागरूकता अभियान

गयाजी, कार्यालय संवाददाता। विद्युत दुर्घटनाओं को रोकने और जोखिमपूर्ण कार्यों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSat, 28 June 2025 08:45 PM
share Share
Follow Us on
विद्युत सुरक्षा पर चलाया गया जागरूकता अभियान

विद्युत दुर्घटनाओं को रोकने और जोखिमपूर्ण कार्यों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्टर्लिंग एंड विल्सन प्राइवेट लिमिटेड ने बिजली सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान 2 जुलाई तक गया जी जिले के विभिन्न स्थानों पर चलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत शनिवार की सुबह जागरूकता रैली के साथ हुई, जिसमें कंपनी के कर्मचारियों ने भाग लेकर आम नागरिकों को बिजली से संबंधित सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्घाटन सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र शुक्ल ने किया। सुरक्षा शपथ के साथ किया गया। प्रोजेक्ट मैनेजर रवि रंजन ने बिजली से होने वाले खतरों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी साझा की।

सप्ताह भर चलने वाले इस अभियान में निर्माण स्थलों, शटडाउन कार्यों और अन्य जोखिम वाले क्षेत्रों में मजदूरों और तकनीकी कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें पावर शटडाउन प्रक्रिया, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों का उपयोग और आकस्मिक स्थितियों में उचित प्रतिक्रिया देने की विधियों से अवगत कराया जा रहा है। अभियान में अंकुश कुमार, आशीष गुप्ता, निखिलेश कुमार, शंकर कुमार, निरंजय कुमार, आशुतोष कुमार व अन्य शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें