ग्रामीण आवास कर्मी अनिश्चितकाल हड़ताल पर गए
ग्रामीण आवास कर्मी अनिश्चितकाल हड़ताल पर गए फोटो गया जी, हमारे प्रतिनिधि। तीन दिनों तक

ग्रामीण आवास कर्मी अनिश्चितकाल हड़ताल पर गए फोटो गया जी, हमारे प्रतिनिधि। तीन दिनों तक हड़ताल पर रहने के बाद जब ग्रामीण आवास कर्मियों की मांगें नहीं मानी गईं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। शुक्रवार को सगासा संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले धरने पर बैठे कर्मियों ने हड़ताल का एलान किया। ग्रामीण आवास कर्मी संघ की ओर से 16 सूत्री मांग को लेकर तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पहले की गई थी। शुक्रवार को शहर के गांधी मैदान गेट नंबर पांच पर हड़ताल के तीसरे दिन भी इनके मांगों को नहीं मानी गई, जिस कारण जिला अध्यक्ष अमोद कुमार ने अनिश्चितकालिन हड़ताल जारी रखने का एलान कर दिया।
अमोद कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना और अन्य तरह के आवास संबंधित कोई भी कार्य किसी प्रखंड में नहीं होगा। यह योजना पर हड़ताल के दिनों तक काम नहीं होगा। कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं सुनती है तब तक हम हड़ताल पर रहेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।