Hindi NewsBihar NewsGaya NewsRelief from Humid Heat as Local System Brings Rain in Bihar

गरज व चमक के साथ बरसे बादल, गर्मी से राहत

गरज व चमक के साथ बरसे बादल, गर्मी से राहत गरज व चमक के साथ बरसे बादल, गर्मी से राहत गरज व चमक के साथ बरसे बादल, गर्मी से राहत

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाFri, 27 June 2025 08:10 PM
share Share
Follow Us on
गरज व चमक के साथ बरसे बादल, गर्मी से राहत

उमस वाली गर्मी से जनजीवन परेशान हैं। शुक्रवार की सुबह से धूप निकली। कभी-कभी पुरवैया चलती रही। नमी अधिक के बीच धूप निकलने से उमस वाली गर्मी स्का असर रहा। शाम में गयाजी और इससे पहले बोधगया में गरज और चमक के साथ बारिश हुई। लोकल सिस्टम डेवलप होने के कारण हुई करीब 15 मिलीमीटर बारिश से उमस वाली गर्मी से परेशान लोगों को भारी राहत मिली। 29 जून या 30 जून से मानसून के दुबारा सक्रिय होने पर जिले भर में झमाझम बारिश होने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक एस के पटेल ने बताया कि नमी व गर्मी के कारण लोकल सिस्टम बन जाने से बारिश हुई।

बताया कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बना है। अरब सागर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन। दोनों के बीच से ट्रफ लाइन गुजर रही है। इस कारण बादल छा रहे हैं। श्री पटेल ने बताया बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया वाले सिस्टम के आगे बढ़ने से 29 जून के बाद अच्छी बारिश होने का अनुमान है। शनिवार को भी जिले में कहीं-कहीं गरज व चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बारिश से पहले अधिकतम तापमान 34 पर रहा 17 जून से मानसून की बारिश होने के बाद से राहत है। अधिकतम तापमान सामान्य से कम रह रहा है। बरसात के सीजन होने के कारण कभी बादल तो कभी-कभी हल्की बारिश हो जा रही। धूप भी निकल रही है। शुक्रवार को भी तीखी धूप निकली। इस कारण अधिकतम तापमान बढ़ गया। शुक्रवार को अधिकतम 34.0 और न्यनूतम 26.4 डिग्री रहा। नमी की मात्रा सुबह 84 तो शाम बारिश के बाद 100फीसदी हो गयी। गुरुवार को अधिकतम 32.8 व न्यनूतम 26.2 डिग्री रहा था। पिछले साल 2024 में 27 जून को अधिकतम 39.4 व न्यूनतम 29.0 डिग्री रहा था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें