पत्नी की शिकायत पर शराबी पति और दो वारंटी गिरफ्तार
स्थानीय पुलिस ने कोंच में शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करने वाले पियक्कड़ रामाधार मांझी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा, वारंटी शत्रुध्न दास और साधु यादव को भी गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पत्नी...
Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSun, 29 June 2025 08:58 PM
स्थानीय थाने की पुलिस ने एक पियक्कड़ समेत तीन लोग को गिरफ्तार किया है। कोंच थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पियक्कड़ रामाधार मांझी को गिरफ्तार किया है। वह कोंच डीह का रहने वाला है। वह शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट कर था। पत्नी की शिकायत पर उसे नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। वहीं कोंच डीह से वारंटी शत्रुध्न दास को गिरफ्तार किया गया। वहीं बेदौली से वारंटी साधु यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।