Hindi NewsBihar NewsGaya NewsNorth Koel Reservoir Canal Lining Inspection by DM Shashank Shubhkankar to Enhance Irrigation Facilities

उत्तरी कोयल जलाशय का पक्कीकरण, बढ़ेगी सिंचाई सुविधा

उत्तरी कोयल जलाशय परियोजना के तहत नहर का पक्कीकरण किया जा रहा है। डीएम शशांक शुभंकर ने निरीक्षण किया और बताया कि गया जी के पांच प्रखंडों को इससे सिंचाई में लाभ मिलेगा। नवंबर तक पक्कीकरण का काम पूरा...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSat, 28 June 2025 05:01 PM
share Share
Follow Us on
उत्तरी कोयल जलाशय का पक्कीकरण, बढ़ेगी सिंचाई सुविधा

उत्तरी कोयल जलाशय का पक्कीकरण, बढ़ेगी सिंचाई सुविधा डीएम शशांक शुभंकर ने पक्कीकरण का किया निरीक्षण गया जी में तीन किलोमीटर पक्कीकरण का काम हुआ पूरा नवंबर तक पक्कीकरण का काम पूरा करने का है लक्ष्य - निरीक्षण गया जी, प्रधान संवाददाता उत्तरी कोयल जलाशय परियोजना के तहत नहर का पक्कीकरण किया जा रहा है। झारखंड और बिहार की संयुक्त परियोजना के तहत बिहार भूभाग में नहर के 53.10 से 65.50 किलोमीटर के बीच पक्कीकरण का शनिवार को डीएम शशांक शुभंकर ने निरीक्षण किया। मौके पर परियोजना से संबंधित अभियंता मौजूद रहे। डीएम ने मुख्य कैनाल और उससे निकलने वाले सब-कैनाल के विभिन्न स्ट्रैच की जानकारी ली।

तेजी से पक्कीकरण कराने का निर्देश दिया। जिससे अधिक से अधिक पानी अंतिम बिंदू तक पहुंच सके। किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो। गया जी के पांच प्रखंडों को बड़ा फायदा अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कोयल नहर के बिहार भूभाग में पक्कीकरण होने का काम औरंगाबाद जिले के 8 प्रखंडों नवीनगर, बारुण, कुटुंबा, औरंगाबाद, देव, मदनपुर, रफीगंज और गोह में हो रहा है। वहीं गया जी के पांच प्रखंडों आमस, गुरुआ, गुरारू, परैया और कोंच के बड़े क्षेत्र में किसानों को इससे सिंचाई सुविधा मिलेगी गया डिवीजन में तीन किलोमीटर हुआ पक्कीकरण उत्तर कोयल के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि इस नहर का 31.40 किलोमीटर झारखंड में पड़ता है। वहीं 77.49 किलोमीटर नहर की लंबाई बिहार में है। जिसमे औरंगाबाद जिला में 61.74 किलोमीटर और गया जी डिवीजन में 9.50 किलोमीटर है। लगभग 7 किलोमीटर की लंबाई मदनपुर डिवीजन में है। इससे गया डिवीजन में 752 क्यूसेक पानी मिलेगा। वर्तमान में मुख्य कैनाल को ठीक किया जा रहा है। कच्ची कैनाल को पक्कीकरण करवाया जा रहा है। इसे नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। गया डिवीजन के 9.50 किलोमीटर में से 3 किलोमीटर का कैनाल का पक्कीकरण हो गया है। सब कैनाल के लिए होगा भूमि अधिग्रहण जिला भूअर्जन पदाधिकारी ने बताया कि मुख्य कैनाल से सब- कैनाल निकाला जा रहा है। इसमें कुल 46 मौजा है और 219.92 एकड़ जमीन को अधिग्रहण किया जाना है। जिसमे मुख्य रूप से कोच, गुरुआ, गुरारू में किया जाना है। अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ कर ली गयी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें