Hindi NewsBihar NewsGaya NewsNew Bus Service from Gaya to Varanasi Lucknow and More

गया जी सरकरी बस डिपो से वाराणसी, सारनाथ और लखनऊ के लिए चलेंगी बसें

-गया जी से यूपी के लिए पहली बार सरकारी बसों का परिचालन को लेकर

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाWed, 25 June 2025 05:57 PM
share Share
Follow Us on
गया जी सरकरी बस डिपो से वाराणसी, सारनाथ और लखनऊ के लिए चलेंगी बसें

गया जी के लोगों को परिवहन के क्षेत्र में नई सुविधा मिलने वाली है। गया जी सहित मगध प्रमंडल और झारखंड के चतरा जिले के यात्रियों के लिए यूपी के वाराणसी, लखनऊ, सारनाथ व बिहार के बक्सर का सफर आसान होने वाला है। गया जी सरकारी बस डिपो से जल्द ही बस सेवा शुरू होगी। इससे लोगों को निजी बसों के महंगे किराये से राहत मिलेगी। 15 अगस्त से पहले यह सेवा शुरू करने की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गया जी से वाराणसी, सारनाथ, लखनऊ और बक्सर के लिए पहली बार सरकारी बस सेवा शुरू होने वाली है।

इसके शुरू हो जाने से यहां के लोगों को रेल सेवा के साथ सरकारी बस सेवा का भी लाभ मिलने लगेगा। गया जी सरकारी बस डिपो से पहली बार बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा यह व्यवस्था शुरू की जा रही है। इसके लिए राज्य पथ परिवहन निगम ने गया जी बस डिपो को लग्जरी नई चमचमाती डीलक्स बसें उपलब्ध करायी जा रही हैं। दूसरे राज्य से परिवहन का मामला होने के कारण यूपी से कागजी प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। अगस्त महीने में पहले सप्ताह से परिवहन शुरू होने की संभावनाएं हैं। राज्य पथ परिवहन निगम से सारनाथ के लिए चार बसें उपलब्ध होंगी। इसी तरह वाराणसी के लिए दो बसें, लखनऊ के लिए दो बसे और बक्सर के लिए भी दो बसें उपलब्ध करायी जाएंगी। इन लग्जरी बसें दोनों रूट पर परिचालित कराने की व्यवस्था होगी। एक बस जाएगी और दूसरी बस उधर से वापस लौटेगी। इससे यात्रियों को रोजाना आने और जाने की सुविधा मिलेगी। बस का किराया परिचालन शुरू होने के पहले जारी किया जाएगा। कोट बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के माध्यम से सरकार परिवहन व्यवस्था को काफी तेजी के साथ बढ़ावा दे रही है। गया जी सरकारी बस डिपो से उत्तर प्रदेश के बनारस, सारनाथ, लखनऊ और बिहार के बक्सर शहर के लिए भी बसें चलेंगी। इसके लिए कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रथम चरण में 15 अगस्त से पहले यह बस सेवा प्रारंभ करने की तैयारी की जा रही है। -आशीष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक बिहार राज्य पथ परिवहन निगम, गया जी बस डिपो।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें