Hindi NewsBihar NewsGaya NewsNational Lok Morcha s Rally for Constitutional Rights Redistricting Reform in Gandhi Maidan

आज संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली

आज संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली आज संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली आज संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSat, 28 June 2025 08:47 PM
share Share
Follow Us on
आज संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली

शहर के गांधी मैदान में रविवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली का आयोजन किया गया है। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शामिल होंगे। वे गांधी मैदान से परिसीमन सुधार को लेकर हुंकार भरेंगे। महारैली को गांधी मैदान में मंच बनाया गया है। बैठने की व्यवस्था की गयी है। शहर में जगह-जगह बैनर-पोस्टर लगे हैं। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। मोर्चा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रो. जितेंद्र पासवान ने बताया कि मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा गया जी पावन धरती हे हुंकार भरेंगे। हक की यह आवाज जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सुनाई पड़ेगी।

यह महारैली सभी वर्गों के हक के लिए है। परिसीमन नहीं होने के कारण सबसे ज्यादा नुकसान बिहार के लोगों को है। परिसीमन होगा तो लोक सभा में बिहार के सांसदों की संख्या बढ़ेगी। परिसीमन को लेकर महारैली आयोजित की जा रही है। श्री पासवान ने बताया कि महारैली की जोरदार तैयारी है। विभिन्न जिलों से भारी संख्या में कार्यकर्ता आएंगे। गया से पहले शाहाबाद और मुजफ्फरपुर में रैली हो चुकी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें