Hindi NewsBihar NewsGaya NewsMother-in-law Arrested in Dowry Death Case of Daughter-in-law in Amus Police Station

पतोहु के हत्या मामले में सास गिरफ्तार, भेजी गई जेल

आमस थाने की पुलिस ने पतोहु की हत्या के मामले में सास गेंदा देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीन महीने पहले दिनेश चौधरी की पतोहु का शव फंदे से लटका मिला था। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSun, 29 June 2025 07:44 PM
share Share
Follow Us on
पतोहु के हत्या मामले में सास गिरफ्तार, भेजी गई जेल

आमस थाने की पुलिस ने पतोहु के हत्या मामले में आरोपित सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि तीन माह पूर्व लेंबुआ बहेरा गांव निवासी दिनेश चौधरी की पतोहु का शव फंदे से लटका मिला था। इसके बाद मायके वालों ने दहेज के खातिर ससुरालवालों द्वारा हत्या कर देने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें पति समेत सास गेंदा देवी व ससुर दिनेश चौधरी को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। घटना के कुछ घंटे के बाद ही ससुर दिनेश चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जबकि रविवार को सास को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

एसआई अखिलेश कुमार ने बताया कि पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घर से भागे होने के कारण गिरफ्तारी में देर हो रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें