बारिश से गया जी जंक्शन परिसर का मुख्य प्रवेश द्वार जलमग्न,बढ़ी परेशानी
-स्टेशन के बाहरी परिसर में घुटने भर जलजमाव से आवागमन में यात्रियों की बढ़ी कठिनाई

मॉनसून शुरू होने के साथ मंगलवार की रात हुई तेज वर्षा से गया जी जंक्शन का मुख्य प्रवेश द्वार के सामने रेल परिसर जलमग्न हो गया। इसके कारण बढ़ी परेशानियों के बीच जंक्शन आने-जाने में यात्रियों को विवश होना पड़ा। स्टेशन के बाहरी परिसर में घुटने भर जलजमाव से आवागमन में व्यवधान रहा। यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। विश्व स्तरीय स्टेशन निर्माण के तहत इन दिनों काफी तेजी से भवन सहित फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य को लेकर बाहरी परिसर की स्थिति काफी अस्त व्यस्त हो गई है। स्टेशन के बाहरी परिसर में ट्रैफिक व्यवस्था भी चरमराकर रह गई है।
व्यवस्था में सुधार बनाने के लिए स्थानीय रेल प्रशासन कोई रुचि नहीं दिखा रहा है, जबकि ट्रैफिक व्यवस्था अस्तव्यस्त रहने व जलजमाव की समस्या से यात्री परेशान हो रहे हैं। काफी भीड़-भाड़ वाला इस स्टेशन पर वर्तमान की स्थिति भगवान भरोसे है। यात्री शेड से होकर गुजर रहे वाहन इजंक्शन के टिकट-सह रिजर्वेशन भवन के सामने यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए बड़े यात्री शेड में अंदर से होकर लोग अपने वाहनों को ले जा रहे हैं। इस तहत के कार्य से शेड में यात्रियों को बैठने में परेशानी हो रही है। वाहनों को आने-जाने के लिए यात्री शेड टेंट से सटे खाली स्थान से होकर यात्रियों को अपने-अपने वाहनों को लाने-ले जाने की सुविधा दी ही है। बावजूद लोग टेंट के अंदर से बैठे यात्रियों के बीच से रस्ते का उपयोग कर रहे हैं। इससे एक ओर यात्री परेशान हो रहे हैं। दुर्घटना की भी आशंका बनी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।