Hindi NewsBihar NewsGaya NewsLocal MLA Deepa Kumari Visits Affected Families in Bankebazaar Promises Justice and Compensation

पीड़ित परिवारों से विधायक ने दिया मदद का भरोसा

क्षेत्रीय विधायक दीपा कुमारी ने बांकेबाजार प्रखंड के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में न्याय और मदद का आश्वासन दिया। बैरीबनवास में वज्रपात से मृत किशोर के...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSat, 28 June 2025 04:47 PM
share Share
Follow Us on
पीड़ित परिवारों से विधायक ने दिया मदद का भरोसा

क्षेत्रीय विधायक दीपा कुमारी शनिवार को बांकेबाजार प्रखंड के विभिन्न गांवों में पहुंचीं और हाल की घटनाओं में प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। छह साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में उन्होंने पीड़िता के परिवार को न्याय और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं, बैरीबनवास में वज्रपात से मृत किशोर के परिजनों से मिलकर मुआवजा दिलाने की बात कही। सगडीहा गांव में इंजेक्शन से महिला की मौत पर परिजनों से मिलकर दुख साझा किया। मौके पर हम के प्रखंड अध्यक्ष अजमत खान, जिला उपाध्यक्ष एकराम खान, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रूबी देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सीताराम प्रजापति, विनय मंडल, महेंद्र मांझी, अर्जुन मांझी, विनोद सिंह भोक्ता आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें