Hindi NewsBihar NewsGaya NewsInspection of World-Class Gaya Junction Station Underway by Chief Engineer RN Jha

गया जी जंक्शन: समय पर बनकर तैयार हो जाएगा विश्व स्तरीय स्टेशन : झा

-रेल कंट्रक्शन विभाग के चीफ इंजीनियर आरएन झा ने गया जी विश्व स्तरीय स्टेशन निर्माण

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाThu, 19 June 2025 09:16 PM
share Share
Follow Us on
गया जी जंक्शन: समय पर बनकर तैयार हो जाएगा विश्व स्तरीय स्टेशन : झा

गया जी जंक्शन का विश्व स्तरीय स्वरूप के तहत बनाये जा रहे भव्य स्टेशन भवन का निर्माण कार्यों का निरीक्षण गुरुवार को रेल कंट्रक्शन विभाग के चीफ इंजीनियर आरएन झा ने किया। साथ ही निर्माण कार्य के प्रगति का जायजा लिया। गुरुवार को पटना से गया जी जंक्शन पहुंचे और स्टेशन भवन निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। बताया गया कि मूसलाधार वर्षा के बीच भी चीफ इंजीनियर निर्माण कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने करीब चार घंटे तक सभी निर्माण स्थलों पर जाकर कार्यों का निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान रेल निर्माण विभाग के अधिकारी सहित रेल कंट्रक्शन कंपनी के अधिकारी व प्रबंधकों को वार्ता कर कई दिशा निर्देश दिया।

साथ ही कहा कि निर्माण कार्य को हर हाल में पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया जाए। निरीक्षण के बाद विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की बैठक की। इस अवसर पर रेल कंस्ट्रक्शन विभाग के अभियंता सुधीर शर्मा केसीपीएल कंस्ट्रक्शन कंपनी के जीएम पीके सिंह प्रोजेक्ट मैनेजर संजय कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें