Hindi Newsबिहार न्यूज़Firing near education department office in Bhabua miscreants ran away shooting young man

भभुआ में शिक्षा विभाग के दफ्तर के पास सरेआम फायरिंग, युवक को गोली मारकर भागे बदमाश

भभुआ में शिक्षा विभाग के कार्यालय के पास मंगलवार को दिनदहाड़े एक युवक पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, बनारस मं उसका इलाज चल रहा है।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, भभुआTue, 24 June 2025 10:38 AM
share Share
Follow Us on
भभुआ में शिक्षा विभाग के दफ्तर के पास सरेआम फायरिंग, युवक को गोली मारकर भागे बदमाश

बिहार के भभुआ शहर में मंगलवार सुबह शिक्षा विभाग के कार्यालय के सामने फायरिंग हो गई। बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी और वहां से भाग निकले। गोलीबारी में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में बीएचयू में ट्रॉमा सेंटर ले गए। सरकारी कार्यालय के पास हुई वारदात से शहर में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गोलीबारी में घायल हुए युवक का नाम अभिषेक कुमार है। वह भभुआ शहर की जायका गली का रहने वाला है। उसकी उम्र 22 साल है। जानकारी के अनुसार अभिषेक सुबह अपने किसी मिलने वाले को अखलासपुर बस पड़ाव पर छोड़कर बाइक से वापस घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान एनएच 219 पर शिक्षा विभाग के कार्यालय के पास उस पर हमला कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:बिहार के खगड़िया में मां-बेटे की हत्या, गोली मारने के बाद हसिआ से गला रेता

बदमाशों ने अभिषेक पर फायरिंग कर दी। उसके हाथ में गोली लगी है। फायरिंग कर बदमाश मौके से फरार हो गए। प्राथमिक उपचार के दौरान सदर अस्पताल में उसने पुलिस को बयान दिया जिसमें दो बदमाशों के नाम लिए हैं। सदर थाना पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। वारदात की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। हालांकि, आपसी रंजिश में अभिषेक को गोली मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें