Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsTragic Bus Accident on Agra-Lucknow Expressway 2 Dead 50 Injured

मधुबनी से दिल्ली जा रही बस गड्ढे में गिरी, दरभंगा के एक की मौत

हनुमाननगर/केवटी में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक बस अनियंत्रित होकर 30 फीट नीचे गिर गई। हादसे में एक युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई और 50 लोग घायल हुए। पुलिस और स्थानीय लोग घायलों की मदद के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाFri, 27 June 2025 03:36 AM
share Share
Follow Us on
मधुबनी से दिल्ली जा रही बस गड्ढे में गिरी, दरभंगा के एक की मौत

हनुमाननगर/केवटी, हिटी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सैफई मुहाटी के पास गुरुवार तड़के करीब चार बजे मधुबनी से दिल्ली जा रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर 30 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई। 50 घायलों को अस्पताल भेजा गया है। तीन की हालत नाजुक बताई गई है। संभवत: चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित हो गई। मधुबनी से दिल्ली जा रही निजी बस में 70 लोग सवार थे। भोर करीब चार बजे अचानक बस के हाईवे से नीचे गिरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देने के बाद घायलों की मदद में जुट गए।

घायलों में दरभंगा के अलावा मधुबनी, सीतामढ़ी व समस्तीपुर के भी लोग हैं। मृतकों में दरभंगा के हनुमाननगर प्रखंड के डिहरामपुर के अवकाशप्राप्त फौजी मनोज कुमार सिंह भी हैं। उनकी मौत की सूचना से गांव में मातम छा गया। मनोज उस बस में दरभंगा में सवार हुए थे। व फौज से रिटायरमेंट के बाद कुछ दिनों तक दरभंगा इसीएचएस में सेवारत रहे, उसके बाद से अपने गांव में ही रह रहे थे। उनके दोनों पुत्र बप्पी सिंह और बाबू सिंह दिल्ली में रहते हैं। बड़े पुत्र बप्पी दरभंगा-दिल्ली रूट पर बस चला रहे हैं। उनकी पत्नी मंजू देवी इन दिनों दिल्ली में बेटों के साथ रह रही हैं। मनोज अपनी पत्नी और बेटों से मिलने के लिए बुधवार को दिल्ली रवाना हुए। अलसुबह उनकी मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया। उनके चचेरे भाई और रिश्तेदार घटना की सूचना पाकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उधर, बस हादसे में घायल लोगों में केवटी प्रखंड की कोठिया पंचायत के कमतौल थाना क्षेत्र के सादिकपुर (असराहा) के पिता व उनके दो पुत्र भी शामिल हैं। घायलों में स्व. अहमद शहीद का पुत्र केसर (40), केसर का पुत्र साकिब (15) तथा आकिब (10) शामिल हैं। जदयू जिला उपाध्यक्ष अहमद रेजा बब्लू तथा मक्की बाबा ने बताया कि वे लोग दिल्ली में जरीब का काम करते हैं। तीनों पिता-पुत्र बस से गांव से दिल्ली जा रहे थे। इस हादसे के बारे में घर पर परिजनों को गत बुधवार की रात करीब आठ बजे जानकारी मिली। तब से केसर की पत्नी अजमत खातून, मां रेहाना खातून व परिजन सदमें में हैं और लगातार मोबाइल से संपर्क में हैं। बताया गया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें