साढ़े पांच घंटे विलंब से पहुंची विमान
दरभंगा एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 937 लगभग साढे पांच घंटे देर से पहुंची। यात्री रद्द होने की आशंका से परेशान थे। फ्लाइट का निर्धारित समय 11 बजे था, लेकिन यह 4.23 बजे पहुंची। इसके अलावा,...

दरभंगा। स्पाइसजेट की विमान संख्या एसजी 937 दिल्ली से अपनेे निर्धारित समय से लगभग साढे पांच घंटे देर से बुधवार को दरभंगा एयरपोर्ट पहुंची। फ्लाइट के इंतजार में दर्जनों यात्री एयरपोर्ट पर मौजूद थे। फ्लाइट के पहुंचने तक यात्रियों को रद्द होने की आशंका सताती रहती है। फ्लाइट का निर्धारित समय 11 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पर है। हालांकि फ्लाइट 4.23 बजे पहुंची। फ्लाइट का यहां से रवाना होने का समय 11.40 बजे है। फ्लाइट 5.18 बजे दरभंगा एयरपोर्ट से र वाना हुई। बता दें कि स्पाइसजेट की लेटलतीफी से लगातार यात्री परेशान हो रहे हैं। मंगलवार को फ्लाइट के रद्द कर दिये जाने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई थी।
वहीं स्पाइसजेट की दरभंगा-बंगलुरु उड़ान सेवा 31 जुलाई तक स्थगित रहने से यात्रियों में आक्रोश है। उन्हें वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।