Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsProtests Erupt in Darbhanga Against Water Crisis and Municipal Mismanagement

नगर निगम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

दरभंगा में मिथिलावादी पार्टी के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय के सामने पेयजल संकट और अव्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने नल-जल योजना की विफलता, कचरा प्रबंधन की कमी और जर्जर सड़कों...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाFri, 27 June 2025 05:14 AM
share Share
Follow Us on
नगर निगम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

लहेरियासराय। दरभंगा नगर निगम की अव्यवस्था, गहराते पेयजल संकट और बढ़ती अराजकता के खिलाफ गुरुवार को मिथिलावादी पार्टी के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। इसका नेतृत्व मिथिलावादी पार्टी के नेता अभिषेक कुमार झा व विरोध सभा का संचालन अमन सक्सेना ने किया। इस आंदोलन में शहर के विभिन्न हिस्सों से सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और अपनी समस्याओं को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि शहर के अधिकतर वार्डों में पीने के पानी की भारी कमी है। नल-जल योजना पूरी तरह विफल है। लोग पानी के टैंकरों पर निर्भर हैं। इसके अलावा स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज की समस्या, कचरा प्रबंधन की कमी, और जर्जर सड़कों ने शहरवासियों का जीवन दूभर कर दिया है।

होल्डिंग टैक्स वसूलने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं का अभाव और प्रशासनिक लापरवाही ने जनता के धैर्य की सीमा को तोड़ दिया है। अभिषेक कुमार झा ने कहा कि हमारी मांग है कि नगर निगम तत्काल जल संकट का समाधान करे, नल-जल योजना को प्रभावी बनाए, शहर की सफाई और सड़कों की मरम्मत के लिए ठोस कदम उठाए। अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो यह आंदोलन और तेज होगा। अमन सक्सेना ने कहा कि हमारी लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक नगर निगम और प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से नहीं लेता। स्थानीय प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की कोशिश की, पर प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। वे ठोस आश्वासन की बात कह रहे थे। मिथिलावादी पार्टी ने प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि वह उनकी मांगों पर कार्रवाई शुरू करे, अन्यथा आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। मौके पर अमित मिश्रा, रजत रंजन, सुधांशु झा, रणवीर मैथिल, बबीता देवी, सुरेंद्र पासवान, राजीव मंडल, सुनीता पासवान, मो. तस्सीम अख्तर, रूबी खातून, शाहिद खान, बेबी मंडल, गुड़िया पासवान आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें