नाबालिग लड़की का अपहरण, केस दर्ज
सिहवाड़ा के एक गांव में एक नाबालिग लड़की का अपहरण हुआ है। लड़की के पिता ने एफआईआर दर्ज कराई है जिसमें तीन आरोपितों को नामजद किया गया है। लड़की 22 जून को गायब हुई थी और पिता को संदेह है कि आरोपित उसकी...

सिहवाड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। लड़की स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा बतायी गयी है। इस मामले मे लड़की के पिता ने सिंहवाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। इसमें मनिकौली निवासी अमन कुमार दास, उसके पिता संजय दास व मां सुलेखा देवी को नामजद किया गया है। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री गत 22 जून को मध्य रात्रि को घर से गायब हो गयी। आस-पड़ोस तथा अपने रिश्तेदारों एवं परिचितों के यहां उसकी खोजबीन की। इस क्रम में पता चला कि तीनों आरोपितों ने साजिश के तहत मेरी पुत्री का अपहरण कर लिया है।
उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि अमन कुमार दास मेरी पुत्री की हत्या भी करवा सकता है। किसी महानगर में ले जाकर उसे बेच सकता है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। लड़की की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।