Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsIRCTC Launches Spiritual Rail Tour to South India with Jyotirling Pilgrimage

सहरसा से चलेगी भारत गौरव ट्रेन

आईआरसीटीसी ने दक्षिण भारत के लिए एक विशेष सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रेल पर्यटन योजना की घोषणा की है। यह यात्रा 14 अगस्त को सहरसा से प्रारंभ होगी और 12 रातों एवं 13 दिनों की अवधि में प्रमुख धार्मिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाSun, 29 June 2025 03:13 AM
share Share
Follow Us on
सहरसा से चलेगी  भारत गौरव ट्रेन

समस्तीपुर/दरभंगा। आईआरसीटीसी ने एक विशिष्ट सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक रेल पर्यटन योजना दक्षिण भारत के साथ ज्योतिर्लिंग यात्रा की घोषणा की है। इस बाबत शनिवार को एक प्रेसवार्ता का आयोजन कर आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि यह यात्रा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से आगामी 14 अगस्त को सहरसा से प्रारंभ होगी। यह 12 रात एवं 13 दिन की संपूर्ण समावेशी यात्रा दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन कराएगी। यात्रियों को इस विशेष यात्रा के माध्यम से पावन मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग समेत कई प्रसिद्ध मंदिरों का दर्शन कराया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें