उप प्रमुख ने मांगा पौधरोपण से संबंधित अभिलेख
बहेड़ी के प्रखंड उप प्रमुख राजन कुमार सिंह ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में वृक्षारोपण से संबंधित अभिलेख की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम पदाधिकारी और लेखापाल के मिलीभगत से बिना मापी...

बहेड़ी। प्रखंड उप प्रमुख राजन कुमार सिंह ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में किए गए वृक्षारोपण से संबंधित संपूर्ण अभिलेख मापी पुस्तिका सहित देने की मांग कार्यक्रम पदाधिकारी बहेड़ी से की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कार्यक्रम पदाधिकारी व लेखापाल के मिलीभगत से बिना मापी पुस्तिका के गलत भाउचर इंट्री कर अवैध राशि की निकासी का प्रयास किया जा रहा है। जिसकी सूचना उन्हें मिली है। उन्होंने जब तक उन्हें उक्त सूचना नही मिल जाती है तबतक किसी भी भाउचर का भुगतान नहीं करने का हिदायत पदाधिकारियों को दी है। इस आशय की प्रतिलिपि लेखापाल बहेड़ी व प्रखंड प्रमुख को भी उप प्रमुख श्री सिंह ने दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।