Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsDarbhanga Club Celebrates 123rd Foundation Day with Cultural Festivities
दरभंगा क्लब का मनाया गया स्थापना दिवस
लहेरियासराय में दरभंगा क्लब का 123वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। सचिव जितेंद्र सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने केक काटा और आम लोगों के लिए वाटर कूलर लगाया। क्लब के सदस्यों और उनके बच्चों ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाFri, 27 June 2025 03:18 AM

लहेरियासराय। दरभंगा क्लब का 123 वां स्थापना दिवस बुधवार की शाम धूमधाम से मनाया गया। क्लब के सचिव जितेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष विजय कुमार, सह सचिव गणेश मिश्रा व अन्य पदाधिकारियों ने केक काटा। साथ ही आम लोगों को ठंडा व स्वच्छ जल पीने के लिये वाटर कूलर भी लगाया गया। इसके बाद क्लब के सदस्यों व उनके बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किया। मौके पर कोषाध्यक्ष डॉ. कैलाश सिंह, सदस्य मृत्युंजय सिंह, डॉ. आरआर प्रसाद, प्रेम शंकर सिंह, उपेन्द्र सिंह, सुनील सिंह, ई. चंदन सिंह, मंजित सिंह आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।