मंत्री नित्यानंद राय कल आयेंगे दरभंगा
घनश्यामपुर में भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें 28 जून को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक...

घनश्यामपुर। भाजपा के संगठनात्मक जिला दरभंगा पूर्वी अंतर्गत घनश्यामपुर नगर मंडल के पाली ग्राम स्थित एक निजी स्कूल के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी की जिलास्तरीय एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 28 जून को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के कार्यक्रम को सफल बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान, जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, उपाध्यक्ष श्रवण चौधरी शामिल रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रंजीत मिश्र ने तथा संचालन लाल मुखिया ने किया। जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान ने कहा कि पाली की इस धरती पर यह ऐतिहासिक कार्यक्रम है और हमें इसे सफल बनाना है।
यह कार्यक्रम आपातकाल के महत्वपूर्ण मुद्दे पर केंद्रित है। इस कार्यक्रम में हमारा लक्ष्य है कि लगभग 10,000 लोग पहुंचें और मंत्री जी को सुनें।जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि जो कांग्रेसी आज संविधान की बात कर रहे हैं उन्हीं के परिवार ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया था। संजय सिंह ने कहा कि आज जो लोग मोदी सरकार पर आपातकाल के आरोप लगा रहे हैं वही लोग हैं जिन्होंने 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लगाया था। उन्होंने कहा कि यह बात सभी को समझनी होगी और बतानी होगी कि सच्चाई क्या है। उन्होंने कहां आगामी 28 जून को केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का कार्यक्रम पाली में आयोजित किया गया है जिसमें वे आपातकाल पर अपना संबोधन करेंगे। उन्होंने सभी से इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की और कहा कि यह एक ऐतिहासिक अवसर होगा जब लोग आपातकाल के इतिहास को समझेंगे। बैठक में प्रमुख कार्यकर्ता, जिला कमिटी के सभी पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष शामिल रहे। माधव बने बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिरौल। प्रखंड के पोखराम गांव निवासी माधव कुमार चौधरी को भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने की घोषणा होते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि पर भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार झा, प्रदीप प्रधान, रौशन राय, मनोज मांझी, कौशलेंद्र आचार्य, शिवाकांत सहनी, हीरा प्रसाद ठाकुर, प्रवीण कुमार, काली प्रसाद साहु, मिथिलेश झा, राखी आनंद, सीताराम मांझी एवं रंजीत झा सहित कई कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।सभी ने केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष,सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर एवं विधायक स्वर्णी सिंह का आभार प्रकट करते हुए कहा कि माधव कुमार चौधरी जैसे समर्पित कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पार्टी के संगठनात्मक मजबूती का संकेत है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।