ओवरलोडिंग में ढाई लाख का लगाया गया जुर्माना
छपरा में जिला परिवहन कार्यालय की टीम ने ओवर लोडिंग और ओवर साइज वाहनों की चेकिंग की। इस अभियान में लगभग दो लाख 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। जांच अभियान के दौरान कई बार अधिकारियों और चालकों के बीच...

छपरा, नगर प्रतिनिधि। शहर के सांढा ढाला के पास ओवर लोडिंग एवं ओवर साइज वाहनों की चेकिंग शुक्रवार को जिला परिवहन कार्यालय की टीम द्वारा की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से लगभग दो लाख 50 हजार रुपये अर्थदंड की वसूली की गई। पूरे दिन चले अभियान को लेकर अफरातफरी का माहौल रहा। कई बार परिवहन विभाग के अधिकारियों व वाहन चालको से नोकझोंक भी हुई पर उन्हें जुर्माना देना ही पड़ा। मालूम हो कि इन दिनों जांच अभियान की गति धीमी होने के कारण नियम खिलाफ वाहन चलाने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। नाबालिग भी ई रिक्शा चलाते दिख रहे हैं।
सिंथेटिक ट्रैक पर जल्द शुरू होंगी खेल गतिविधियां छपरा, नगर प्रतिनिधि। खेलो इंडिया योजना के तहत जेपी यूनिवर्सिटी, छपरा के परिसर में लगभग 6.54 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सिंथेटिक ट्रैक स्टेडियम बनकर तैयार है। शीघ्र ही खिलाड़ी इसका उपयोग करेंगे। शुक्रवार को जिला खेल पदाधिकारी ने इसका निरीक्षण किया। खिलाड़ियों को उत्तम सुविधाएं देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से इसकी पहल गई थी, जिसके बाद स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनाने के लिए बजट जारी किया गया था। मालूम हो कि सारण में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन संसाधन के अभाव में वह बेहतर परफॉर्मेंस नहीं कर पाते थे। अब सिंथेटिक ट्रैक बन जाने से उन्हें प्रैक्टिस में काफी सहूलियत होगी। दुमदुमा ढाला से मुख्य सड़क तक की जर्जर सड़क बनी मांझी। महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की पहल के बाद दाउदपुर के दुमदुमा ढाला से मुख्य सड़क तक की जर्जर सड़क को शुक्रवार को समतल करके आवागमन के लिए सुगम बना दिया गया। हुए भाजपा नेता जय किशोर सिंह ने बताया कि उक्त सड़क जर्जर होकर दुर्घटना को आमंत्रण दे रही थी। राहगीर और वाहन संचालक उक्त जर्जर सड़क से बेहद परेशान थे। शुक्रवार को सांसद की पहल पर भाजपा नेता हेमनारायण सिंह,रणविजय उर्फ धड़ाका सिंह,मुकेश सिंह उमा सिंह,संजय सिंह तथा अन्य नेताओं की मौजूदगी में सड़क पर रोड़ा व मिट्टी आदि डालकर जेसीबी एवम रोलर के सहारे समतल बना दिया गया जिससे यात्रियों के साथ साथ स्थानीय दुकानदारों ने राहत की सांस ली है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।