खेतों में साठ फीसदी ही डाले गये बिचड़े,सारण लक्ष्य से पीछे
सारण में 1 लाख हेक्टेयर में धान के बिचड़े डालने का लक्ष्य है, लेकिन अब तक केवल 60 फीसदी बिचड़े डाले गए हैं। बारिश कम होने के कारण किसानों को खेतों में नमी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। कृषि विभाग...

छपरा, नगर संवाददाता। सारण में 1 लाख हेक्टेयर में धान के बिचडे डालने के लक्ष्य के विरूद्ध 60 फीसदी ही बिचड़े डाले गये। सारण अभी लक्ष्य से पीछे है। हालांकि सभी प्रखण्ड में धान का बिचड़ा बांटने का काम तेजी से हो रहा है लेकिन बारिश कम होने पर किसान खेतों में पर्याप्त नमी को लेकर थोड़ा परेशान हैं। आमतौर पर धान का बिचड़ा डालने के लिए रोहिणी व मृगशिरा नक्षत्र को किसान शुभ मानते हैं लेकिन ये दोनों नक्षत्र बीत चुके हैं। अब तक धान का बिचड़ा डालने का काम पूरा नहीं हुआ है। हालांकि 2 दिनों से सारण में मौसम अच्छा हो रहा है जो किसानों के लिए राहत भरा है।
90 हजार हेक्टेयर में जिले में धान की खेती कृषि विभाग ने खरीफ सीजन 90 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती करने का लक्ष्य रखा हैं। सिंचाई की व्यवस्था कर 60 प्रतिशत तक छोटे - बड़े किसान धान के बिचड़े डाल चुके है। कृषि विभाग ने इस खरीफ सीजन में 900 क्विंटल धान बीज अनुदानित दर पर किसानों के बीच बांटने का लक्ष्य तय किया है ताकि के खेतों में लहलहाते हाइब्रिड धान दिखे तो किसान खुश हो जाएं। बिचड़ा बचाने के लिए भी हो रहा प्रयत्न इस खरीफ सीजन में धान की बुआई के लिए बिचड़ा गिराने की अनुकूल समय तेजी के साथ निकल रहा है। समय बीत रहा है, लेकिन अब जिले में सिर्फ 60 प्रतिशत बिचड़ा ही डाला गया है। बिचड़ा बचाने के लिए किसान रोजाना पटवन कर रहे हैं ताकि जो बिचड़ा खेतों में डाला गया है उसे बचाया जा सके। किसानों की मानें 21 से 25 दिनों में धान की रोपाई के लिए बिचड़ा तैयार होता है। कई किसान ऐसे भी हैं कि जून के अंत तक धान का बिचड़ा डालेंगे। इस बार बिचड़ा बचाव के लिए हो रहा है। जिला कृषि समनव्य समन्वयक अभिषेक वर्मा ने बताया कि 1 लाख हेक्टेयर से अधिक धान का बिचड़ा बांटने का लक्ष्य व 90 हजार हेक्टेयर धान की खेती करने का लक्ष्य रखा गया। हालांकि बारिश थोड़ी देर से हुई लेकिन किसान नमी को देखते हुए अब तक 60 फ़ीसदी धान का बिचड़ा डाल चुके हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।