Hindi NewsBihar NewsChapra NewsSaran District Education Office Announces Temporary Appointments for Block Education Officers

सारण के दस प्रखंडों में नये बीईओ को जिम्मेदारी, शिक्षण कार्य में नहीं होगी बाधा

सारण जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के रिक्त पदों पर अस्थायी तैनाती की गई है। कुल 10 प्रखंडों में अधिकारियों को प्रभार सौंपा गया है। सभी अधिकारियों को योगदान करने का निर्देश...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराThu, 26 June 2025 09:41 PM
share Share
Follow Us on
सारण के दस प्रखंडों में नये बीईओ को जिम्मेदारी, शिक्षण कार्य में नहीं होगी बाधा

छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सारण जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के रिक्त पदों पर तैनाती को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से गुरुवार को आदेश जारी कर दिया गया। आदेश के अनुसार कुल 10 प्रखंडों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को प्रभार सौंपा गया है। यह व्यवस्था अस्थायी रूप से की गई है ताकि शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य प्रभावित न हो। जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेशानुसार संबंधित अधिकारियों को उनके वर्तमान कार्यों के अतिरिक्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने प्रभार वाले प्रखंडों में योगदान कर कार्यभार ग्रहण का प्रमाण पत्र जिला कार्यालय को समर्पित करें।इस

बाबत जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में यह कार्यवाही की गई है ताकि विद्यालयों के संचालन में किसी प्रकार की रुकावट न आए। सभी तैनात अधिकारियों को यथाशीघ्र योगदान करने का निर्देश दिया गया है। किसे कहां मिली जिम्मेदारी - राजेश कुमार - दरियापुर संजय कुमार - परसा अर्चना कुमारी - सोनपुर अभिनेश, - गड़खा विष्णु कुमार - नगरा ज्ञान रंजन - तरैया सुरेश प्रकाश - मसरक प्रियंका रानी - छपरा नगर रामनाथ बैठा - बनियापुर-02 संगीता कुमारी - अमनौर-02 -- उप मुख्य पार्षद के चुनाव को लेकर मतदान पार्टी का मिलान एकमा। एकमा नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद के 28 जून को होने वाली उप चुनाव को लेकर गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में निर्वाची पदाधिकारी सह सदर एसडीओ नितेश कुमार व सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह एकमा बीडीओ डॉ अरुण कुमार ने मतदान को लेकर मतदान पार्टी का मिलान किया । इस दौरान निर्वाचि पदाधिकारी नीतेश कुमार ने कहा कि राज्य में पहली बार होने वाली ई वोटिंग के बारे में बताया कि ई वोटिंग सुबह के 7:00 से लेकर दिन के 1:00 तक होगी। इसके लिए ई वोटिंग ऐप से बिहार ऐप खोल कर प्रक्रिया का उपयोग कर अपना मतदान कर सकते हैं । मतदान की सारी प्रशासनिक तैयारी कर ली गई है । शुक्रवार के दिन मतदान पोलिंग पार्टियों के बीच सामग्री वितरण कर बूथों पर रवाना कर दिया जाएगा । विश्व की सर्वमान्य नेत्री पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भाजपा कर रही है अपमानित छपरा , एक संवाददाता। विश्व की सर्वमान्य नेत्री पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भाजपा कर अपमानित कर रही है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ कामेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा 1975 के आपातकाल की चर्चा व प्रस्ताव पारित कर अपमानित करने की साजिश रची है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश की आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी। देश की एकता एवं अखंडता के लिए अपनी कुर्बानी भी दी थी। देश में अराजक स्थिति पैदा करने वाले लोगों के खिलाफ आपातकाल लागू करने का फैसला लिया था। प्रधानमंत्री को अपने विषय में सोचना चाहिए कि आज भी देश में अघोषित आपातकाल लागू है। तानाशाही रवैया अपनाने से देश नहीं चलेगा। भाजपा देश की जनता को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है। गंगा व अन्य नदियों में 15 अगस्त तक मछली मारने पर रोक 15 अगस्त तक मछलियों की प्रजनन अवधि बिहार जलकर प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत रोक लगायी गयी छपरा, नगर प्रतिनिधि। जिले की नदियों व सरकार से अधिसूचित नि:शुल्क शिकारमाही जलकरों में 15 अगस्त तक मछलियों की शिकारमाही पर रोक लगा दी गयी है। शिकारमाही करनेवाले पर पकड़े जाने के बाद कड़ी कार्रवाई होगी। जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने जिले के सभी संबंधित थाना के पदाधिकारी को पत्र लिखकर मछली की शिकारमाही पर रोक लगाने में सहयोग करने को कहा है। जिला मत्स्य पदाधिकारी ने कहा कि 15 अगस्त तक मछलियों की प्रजनन अवधि रहती है। किसी भी तरह के मत्स्य शिकारमाही पर बिहार जलकर प्रबंधन अधिनियम 2006 की धारा 13 के अंतर्गत रोक लगायी गयी है। शिकारमाही पर रोक लगने से ही नदियों व नि:शुल्क जलकरों में जैव विविधता को सामान्य रखा जा सकेगा। जिला मत्स्य पदाधिकारी ने कहा है कि आदेश की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई में छह माह का कारावास या पांच सौ रुपये तक जुर्माना या दोनों कार्रवाई हो सकती है। बिहार मत्स्य जलकर प्रबंधन अधिनियम द्वारा 15 अगस्त तक बहती नदियों में मछली की शिकारमाही को प्रतिबंधित किया गया है। दरअसल यह समय मछली का प्रजनन काल होता है।इस समय के बीच मछलियां अपने-अपने प्रजनन के लिए उपयुक्त स्थल का चयन कर बच्चा देती है। सफल प्रजनन होने से मछलियों की संख्या में बढ़ोतरी होती है। नदियों में मछली का सफल प्रजनन हो, इसके लिए मानसून की अवधि में नदियों में मछली पकड़ने पर रोक लगायी गयी है। गंगा, क व इससी जुड़ी नदियों में प्रचुर मात्रा में मछलियों का उत्पादन होता है।उन्होंने बताया कि मछलियों के प्रजनन तथा छोटे मछलियों को जीवित रखने के लिए उक्त आदेश जारी किये हैं। कहा कि नदियों में मछली शिकारमाही के लिए जहरीले पदार्थों, डायनामाईड या किसी विस्फोटक पदार्थ के इस्तेमाल पर, 4 सेमी से कम फासा वाले जाल के इस्तेमाल पर, छोटी मछलियों के शिकारमाही पर एवं नदियों व जलाशयों में मछलियों के आने-जाने के रास्ते पर बाड़ी या किसी प्रकार का घेरा लगाने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें