Hindi NewsBihar NewsChapra NewsNagendra Kumar Verma Elected District President of All India Kayastha Mahasabha for 2025-28

नागेन्द्र कुमार वर्मा बने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सारण के जिलाध्यक्ष:

फोटो- 20- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सारण के जिलाध्यक्ष को माला पहनाते सदस्य क संगठनों की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराSun, 29 June 2025 10:25 PM
share Share
Follow Us on
नागेन्द्र कुमार वर्मा बने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सारण के जिलाध्यक्ष:

छपरा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सारण जिला इकाई ने शनिवार को अपनी आम सभा में सर्वसम्मति से नागेन्द्र कुमार वर्मा को सत्र 2025-28 के लिए जिला अध्यक्ष चुना है। इस नियुक्ति को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है, खासकर तब जब बिहार में जातीय समीकरणों और सामाजिक संगठनों की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में महासभा के प्रदेश महासचिव राकेश कुमार सिन्हा, महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रभारी मनहर कृष्ण अतुल एवं प्रदेश संगठन मंत्री अमरेश प्रसाद गरिमामय रूप से उपस्थित रहे। संयोजक प्रिंस राज ने अतिथियों का स्वागत किया।

सभा का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त जी महाराज के तैलचित्र पर माल्यार्पण और चित्रगुप्त वंदना के गायन के साथ हुआ। प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने नागेन्द्र कुमार वर्मा की नियुक्ति पर बोलते हुए बताया कि वर्मा विगत 53 वर्षों से चित्रगुप्त समाज के विभिन्न संगठनों से जुड़े हुए हैं और उनके द्वारा समाज के लिए कई सकारात्मक कार्य किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नागेन्द्र वर्मा छपरा चित्रगुप्त समिति के अध्यक्ष भी हैं और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के आजीवन सदस्य हैं। उनकी यह लंबी सेवा और अनुभव, उन्हें इस महत्वपूर्ण पद के लिए एक स्वाभाविक विकल्प बनाता है, खासकर जब संगठन अपनी पहुंच और प्रभाव का विस्तार करना चाहता है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा यह भी बताया गया कि राज्य के सभी 38 जिलों में अभियान चलाकर जिला अध्यक्षों का चयन किया जाना है। प्रदेश के पदाधिकारियों ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा को सारण जिला इकाई की कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्यों का चयन कर प्रदेश कार्यालय को सूचित करने के लिए प्राधिकृत किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष द्वारा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के आजीवन एवं सक्रिय सदस्यों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रो० अनिलेश्वर माधव, प्रो० अजीत कुमार श्रीवास्तव, विमल कुमार वर्मा, राकेश नारायण सिन्हा, प्रभाकर रंजन वर्मा, अभिषेक रंजन, सुनील कुमार वर्मा, मुकेश वर्मा, सौरभ श्रीवास्तव, रविश कुमार श्रीवास्तव, सुभाष कुमार भास्कर, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, पंकज कुमार वर्मा, अमरेन्द्र प्रसाद वर्मा, अनिल कुमार, सागर कुमार, मनीष रंजन, शैलेश कुमार, विकाश कुमार सहित सारण जिले के कई प्रमुख चित्रांश बंधु उपस्थित रहे। महासभा की अगली बैठक 13 जुलाई को आहूत की गई है, जिसमें कार्यकारिणी के गठन और आगामी रणनीतियों पर चर्चा होने की संभावना है। अवॉर्ड प्रोग्राम में रोटरी क्लब सारण ने परचम लहराया परचम फोटो- 21- धनबाद में आयोजित रोटरी क्लब के अवॉर्ड प्रोग्राम में रोटरी क्लब सारण के सदस्य छपरा। धनबाद में आयोजित रोटरी क्लब के अवॉर्ड प्रोग्राम में सारण के सदस्यों ने परचम लहराया। पूर्व अध्यक्ष राजेश फैशन रोटरी क्लब सारण की इस उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। वक्ताओं ने कहा कि राकेश कुमार, राजेश गोल्ड, मनीष कुमार, और रवि प्रकाश और राजेश फैशन, दिनेश जी आपकी मेहनत और समर्पण का यह परिणाम है कि रोटरी क्लब सारण ने इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड प्रोग्राम में अपनी पहचान बनाई है। लायंस क्लब ऑफ़ मशरक का गठन 19 लायंस क्लब मशरक के अधयक्ष डॉ अवनींद्र शरण को स्टार्टर सौपते सारण अध्यक्ष लायन डॉ विकास सहित अन्य मशरक। एक संवाददाता लायनिस्टिक वर्ष 2024-25 में लायंस क्लब ऑफ़ छपरा द्वारा प्रायोजित लायंस क्लब ऑफ़ मशरक का भव्य चार्टर समारोह मशरक में हुआ। लायंस क्लब ऑफ मशरक का विधिवत गठन किया गया। समारोह मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन गणवंत कुमार मलिक उपस्थित रहे। क्लब के सदस्यों का सदस्यता शपथ लायन संगीता नंदा (वीडीजी -1) ने दिलाई तथा क्लब के पदाधिकारियों का पदस्थापना प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक लायन डॉ. एस.के. पांडेय (पीडीजी ) ने किया। समारोह का संचालन मनोज कुमार वर्मा “संकल्प” द्वारा किया गया। लायंस क्लब ऑफ़ छपरा के अध्यक्ष डॉ. विकाश कुमार सिंह ने करते हुए अपने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों और सदस्यों का हार्दिक अभिनंदन कर क्लब के सेवा मिशन पर प्रकाश डाला।मौके पर मनोज कुमार वर्मा “संकल्प” (डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरर ), गीता शर्मा (डिस्ट्रिक्ट एडिटर ), सुशील वर्मा (जेडसी ) एवं लायंस क्लब ऑफ़ छपरा के सभी वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। लायंस क्लब ऑफ मशरक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अवनिन्द्र शरण सिंह, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सचिव लायन अमित सिंह, कोषाध्यक्ष रविश कुमार सानू बनाये गये। आर्दश उदाहरण प्रस्तुत करेगा लायंस क्लब ऑफ़ छपरा:डीजी फोटो:9 डीजी को रविवार को कार्यक्रम के दौरान पुस्तक भेंट करते क्लब के सदस्य छपरा, एक संवाददाता।डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन गणवंत मलिक ने कहा कि लायंस क्लब ऑफ़ छपरा के लिए यह दिन ऐतिहासिक और अत्यंत गौरवपूर्ण है। यह क्लब ऑफ़ छपरा सभी के लिए एक आदर्श उदाहरण बनेगा। वे सीपीएस के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। दौरे के दौरान उन्होंने क्लब की सभी गतिविधियों, सेवा पुस्तिका, एक्टिविटी रिपोर्ट, लेखा पुस्तिका तथा समस्त आय-व्यय का गहन ऑडिट किया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने क्लब के अध्यक्ष लायन डॉ. विकास कुमार सिंह को विशेष रूप से बधाई दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें