Hindi NewsBihar NewsChapra NewsMother-in-Law Arrested for Alleged Dowry Murder in Sonpur

दहेज के लिए नव विवाहिता की हत्या कर शव गायब कर देने का लगाया आरोप

सोनपुर के शिकारपुर - खरियाडीह गांव में एक विवाहिता मालती देवी की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका के भाई के आरोप के अनुसार, उसकी सास और अन्य परिवार के सदस्यों ने दहेज के लिए उसकी बहन की हत्या की और...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराSun, 22 June 2025 11:26 PM
share Share
Follow Us on
दहेज के लिए नव विवाहिता की हत्या कर शव गायब कर देने का लगाया आरोप

पुलिस ने सास को किया गिरफ्तार सोनपुर, संवाद सूत्र सोनपुर थाने के शिकारपुर - खरियाडीह गांव में रविवार को दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर शव गायब कर देने का आरोप लगाया गया है। मृतका लगभग 22 वर्षीय मालती देवी सोनपुर थाने के खरियाडीह शिकारपुर निवासी अरविन्द महतो की पत्नी बतायी गई है। मृतका के भाई के बयान पर पति, सास - स्वसुर, ननद समेत सात लोगों के खिलाफ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। वही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका की सास को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में मृतका मालती देवी के भाई मुकेश महतो ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए उसकी बहन की हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को गायब कर देने का आरोप लगाया है।

प्राथमिकी में यह भी कहा गया है कि 2022 में उसकी बहन मालती देवी का विवाह हुआ था। उसको एक छोटी लड़की भी है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दर्जनों लोग एकत्र हो गए। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजनंदन भी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका मालती देवी के भाई के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतका की सास धनदेई देवी को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को छपरा जेल भेजा जायेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें