Hindi NewsBihar NewsChapra NewsJD U Meeting in Mubarakpur Focuses on Strengthening Booth Committees

पंचायत में बूथ कमेटी और बूथ अध्यक्ष बनाने पर चर्चा

मांझी प्रखंड के मुबारकपुर में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें बूथ कमेटी और बूथ अध्यक्ष बनाने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता राधेश्याम सिंह ने की, और कई जदयू नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराSat, 21 June 2025 09:36 PM
share Share
Follow Us on
पंचायत में बूथ कमेटी और बूथ अध्यक्ष बनाने पर चर्चा

मांझी। मांझी प्रखंड के मुबारकपुर में जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक पैक्स अध्यक्ष मोहन सिंह के आवासीय परिसर में आयोजित की गई। बैठक में जदयू कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पंचायत में बूथ कमेटी और बूथ अध्यक्ष बनाने पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता जदयू पंचायत अध्यक्ष राधेश्याम सिंह ने की। मौके पर जदयू के प्रदेश महासचिव रणविजय , जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू रवि महतो,जिला सचिव सह प्रभारी नगर पंचायत एकमा सुनील कुमार सिंह,हसनैनअंसारी,प्रमोद देव्,नागेश्वर सिंह सहित जदयू के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दाउदपुर(मांझी)। जदयू बिहार प्रदेश कार्यालय के निर्देश पर मांझी प्रखंड के महम्मदपुर में जदयू के जिला सचिव सह प्रखंड बीस सूत्री सदस्य हसनैन अंसारी के अवासीय परिसर में शनिवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू की अध्यक्षता में एकमा विधानसभा बूथ स्तरीय बैठक आयोजित हुई।

बैठक में एकमा विधानसभा के मतदान केन्द्रों पर बूथ कमेटी को सक्रिय करने व बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया। बैठक में बिहार महिला आयोग सदस्य रजिया कामिल अंसारी, जिला संगठन प्रभारी रणविजय सिंह, विधानसभा प्रभारी रवि ज्योति बिल्लू, जिला सचिव सुनील सिंह, पंचायत अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, शमशुद्दीन अंसारी सहित जदयू के दर्जनों नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। बाजार गई किशोरी को शादी की नीयत से भगाया दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी टरवा मगरपाल बाजार गई थी। वहीं से एक युवक शादी की नीयत से उसे बहला फुसला कर भगा ले गया। इस संबंध में किशोरी के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। किसान चौपाल का आयोजन, किसानों को प्रशिक्षण तरैया। प्रखंड के पचड़ौर गांव में कृषि विभाग द्वारा कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया। किसानों को खरीफ फसलों की बुआई सिंचाई के बारे में जानकारी दी गयी। वहीं किसान पंजीकरण कराने के बारे में बताया गया।प्रशिक्षण देने वाले में प्रभारी कृषि पदाधिकारी राकेश रंजन, प्रखंड कृषि एटीएम शईयद हुसैन थे।उक्त चौपाल में मुखिया विनोद कुमार सिंह,,बीडीसी प्रतिनिधि श्रीकांत निराला व किसान गण थे। जनता दरबार में आये पांच भूमि विवाद के मामले तरैया । स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को सीओ पंकज कुमार सिंह व थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें पचभिन्दा के श्रीराम मांझी ,भटगाई के नईमुलाहा अंसारी ,चैनपुर के केदार यादव, डुमरी के विनोद कुमार यादव ,परौना के स्वामीनाथ राम ने भूमि विवाद सम्बन्धी शिकायत प्रतिवेदन दिया है। उक्त दोनों पक्षों पर नोटिस जारी किया गया है। पूर्व दुश्मनी को ले मारपीट में चार लोग घायल,दो रेफर तरैया। थाना क्षेत्र के चंचलिया गांव में हुई मारपीट में घायल राजू कुमार,अशोक राम को रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर छपरा सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।वहीं घायल गवांद्री के सिकंदर राम,गलिमापुर के रामसुंदर कुमार का अस्पताल में इलाज चल रहा है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें