Hindi NewsBihar NewsChapra NewsGrand Kalash Yatra for Shat Chandi Mahayagya in Sonpur

सोनपुर में नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की निकली भव्य कलश यात्रा

सोनपुर में 4 जुलाई तक चलने वाले नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने कलश उठाकर भाग लिया और नारायणी नदी से पवित्र जल भरकर यज्ञ स्थल पर लौटे। इस दौरान दुर्गा सप्तशती...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराThu, 26 June 2025 09:42 PM
share Share
Follow Us on
सोनपुर में नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की  निकली भव्य कलश यात्रा

सोनपुर, संवाद सूत्र। नगर पंचायत के लकड़ी बाजार में आषाढ़ शुक्ल पक्ष के अवसर पर आगामी चार जुलाई तक आयोजित होने वाले नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की बैंड बाजे- गाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पवित्र श्लोकों एवं मंगल उद्घोषों से पूरा क्षेत्र गूंज रहा था। कलश यात्रा में अनेक श्रद्धालु महिला- पुरूष तथा लड़कियों ने सिर पर कलश उठाए। यात्रा में भाग लेने तथा देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। यजमान अरविन्द कुमार सिंह के सौजन्य से हरिहरनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक आचार्य सुशील चन्द्र शास्त्री, काशी से पधारे आचार्य पंडित सुमंत शास्त्री, पंडित विशाल उपाध्याय, पंडित मोनू तिवारी, पंडित नितेश ढा, पंडित हरिहर शास्त्री, पंडित नागमणी पांडेय आदि के नेतृत्व मे कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू हो कर मेला ग्राउंड के ड्रोलिया सिन्दूर चौक, नखास चौक, सिद्धनाथ चौक, महेश्वरी चौक, गजग्राह चौक होते हुए काली घाट पहुंची।

वहां कलश में नारायणी नदी का पवित्र जल भरकर पुन: यज्ञ स्थल पर लौट आई। कलश को यज्ञ स्थल पर स्थापित किया गया। बाद में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इसके साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ आरंभ हो गया। पंडित हरिहर शास्त्री, पंडित नागमणी पांडेय आदि के नेतृत्व मे कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू हो कर मेला ग्राउंड के ड्रोलिया सिन्दूर चौक, नखास चौक, सिद्धनाथ चौक, महेश्वरी चौक, गजग्राह चौक होते हुए काली घाट पहुंची। वहां कलश में नारायणी नदी का पवित्र जल भरकर पुन: यज्ञ स्थल पर लौट आई। कलश को यज्ञ स्थल पर स्थापित किया गया। बाद में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इसके साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ आरंभ हो गया। शतचंडी महायज्ञ को ले निकली भव्य कलशयात्रा तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड के अर्देवा जिमदाहा गांव में नारायणी नदी तट स्थित संत तपस्वी शिरोमणि नारदजी महाराज के आश्रम में दुर्गा मंदिर के परिसर में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर गुरुवार को गाजे बाजे के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गई। यज्ञ स्थल से चलकर जुलूस नारद बाबा नारायणी नदी घाट पहुंचा जहां बनारस से आये यज्ञाचार्य बुद्धि सागर मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रों उच्चारण के 11सौ कलशों में जलभरी की गयी। उक्त यज्ञ आगामी 4 जुलाई तक चलेगा। कलश यात्रा में जिला परिषद हरिशंकर सिंह, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनबीर कुमार सिंह बिकू ,पुजारी पंकज बाबा ,उपेन्द्र सिंह क़तीब बच्चा बिहारी सिन्हा ,पैक्स अध्यक्ष राहुल सिंह एवं श्रद्धालुगण शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें