Hindi Newsबिहार न्यूज़Case against RJD leader Ramashrya son Mukesh Sahni under POCSO Act molesting girl

आरजेडी नेता रामाश्रय सहनी के बेटे मुकेश सहनी पर पॉक्सो एक्ट में केस, लड़की छेड़ने का आरोप

समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाने में आरजेडी नेता एवं पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी के बेटे मुकेश सहनी पर नाबालिग लड़की को भगाने और छेड़खानी करने के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSun, 22 June 2025 10:57 PM
share Share
Follow Us on
आरजेडी नेता रामाश्रय सहनी के बेटे मुकेश सहनी पर पॉक्सो एक्ट में केस, लड़की छेड़ने का आरोप

बिहार के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता रामाश्रय सहनी के बेटे मुकेश सहनी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ है। उस पर नाबालिग लड़की को घर से भगाने और उसके साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर समस्तीपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूर्व मंत्री के बेटे और एक अन्य आरोपी अंशु की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। एक दिन पहले इस मामले में आरजेडी नेता रामाश्रय सहनी के घर पर बवाल भी हुआ था।

लड़की के परिजन ने आरोप लगाया था कि नाबालिग पीड़िता गुरुवार देर रात लगभग 2 बजे से घर से गायब थी। इसी दौरान उसका एक ऑडियो वायरल हुआ। इसमें उसने पूर्व मंत्री के बेटे मुकेश सहनी समेत तीन लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसी से आहत होकर उसने लोक लाज के डर से घर से भागने की बात कही। हालांकि, इस ऑडियो की पुष्टि नहीं हो पाई।

ऑडियो वायरल होने के बाद आक्रोषित लोगों ने समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव स्थित पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी के घर पर हमला बोल दिया। भीड़ ने आरजेडी नेता मुकेश सहनी के बेटे और ड्राइवर की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और ड्राइवर को हिरासत में लेकर मामले को शांत कराया। पूर्व मंत्री ने इसे राजनीतिक साजिश के तहत बेटे को फंसाने का आरोप भी लगाया।

ये भी पढ़ें:राजद नेता रामाश्रय सहनी के बेटे मुकेश सहनी को भीड़ ने पीटा, रेप का आरोप पर बवाल

इसी बीच पीड़ित लड़की खुद से थाने में पहुंच गई। उसने बताया कि वह अंशु नाम के एक लड़के के साथ देर रात बाइक से किसी रिश्तेदार के यहां चली गई थी। उसने पूर्व मंत्री के बेटे, ड्राइवर और एक अन्य के खिलाफ उसे भगाने और छेड़ने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। मुफस्सिल थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने कहा लड़की का बयान कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें