धनसोईं में लाखों की संपत्ति चुरा ले गए चोर
धनसोईं थाना के सुजायतपुर गांव में चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों की संपत्ति चुरा ली। गृहस्वामी राजेश कुशवाहा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में मुकदमा दर्ज कराया। चोर रात के समय छत के रास्ते घर में...

पेज तीन के लिए ----------- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। धनसोईं थाना के सुजायतपुर गांव में चोरों ने एक घर में घुस लाखों की संपत्ति चुरा ली। इस संबंध में गृहस्वामी की तरफ से थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार धनसोईं निवासी राजेश कुशवाहा के घर के लोग बीते गुरुवार की रात खा-पीकर सोने चले गए। इसी बीच देर रात जब सभी गहरी नींद में थे, चोर छत के रास्ते घर के अंदर घुस गए। फिर कमरे का दरवाजा खोल बक्से में रखा कीमती गहना एवं कई सामान चुरा लिया। शुक्रवार की सुबह जगने पर सारा सामान बिखरा देख घर के लोगों का माथा ठनका।
देखा गया तो बक्से से गहना वगैरह गायब था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। धनसोईं थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच आवश्यक छानबीन की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।