Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsMP Sudhakar Singh Addresses Farmers Issues in Mathila Dialogue Program

किसान -मजदूर संवाद में सांसद ने अपने कार्यों का दिया हिसाब

शुक्रवार को मठिला में किसान-मजदूर संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। सांसद सुधाकर सिंह ने किसानों और मजदूरों के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की और आश्वासन दिया कि राजद...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरFri, 6 June 2025 09:03 PM
share Share
Follow Us on
किसान -मजदूर संवाद में सांसद ने अपने कार्यों का दिया हिसाब

कार्यक्रम प्रखंड के मठिला स्थित एक सभागार में आयोजित हुआ संवाद कार्यक्रम सोनकी पुल पर ग्रामीणों ने सांसद का किया स्वागत, चुनाव पर हुई चर्चा फोटो संख्या-14, कैप्सन- शुक्रवार को मठिला में आयोजित किसान मजदूर संवाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते सांसद सुधाकर सिंह। डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। प्रखंड के मठिला स्थित एक सभागार में शुक्रवार को किसान-मजदूर संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर ने किया। मठिया आगमन के दौरान स़ांसद सुधाकर स़िह का कार्यकर्ताओं ने सोनकी पुल पर फूल मालाओं से स्वागत किया। साथ ही राजद के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया। संवाद कार्यक्रम में सांसद सुधाकर स़िह ने किसानों और मजदूरों के सवालों पर चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज किसान-मजदूरों की स्थिति दयनीय हो गई है।

स़ांसद ने अपने एक साल के कार्यकाल में किए गए कार्यों से ग्रामीणों को अवगत कराया। सांसद ने कहा कि यदि बिहार में राजद की सरकार बनती है, तो किसानों के लिए एमएसपी लागू किया जाएगा। उन्होंने लोगों को इस बात का भरोसा दिलाया कि आगामी चुनाव में राजद को बहुमत मिलने जा रहा है और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में नई सरकार का गठन होगा। संवाद कार्यक्रम में राजद के जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह, संतोष भारती, राम ईश्वर सिंह, मुखिया असगर अली, अमरेंद्र सिंह, पप्पु सिंह, अवधेश सिंह, अशोक यादव थे। कार्यक्रम का आयोजन इंदल सिंह ने किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें