विद्यालय संस्थापक की प्रतिमा का किया गया अनावरण
इटाढ़ी के प्लस टू हाई स्कूल परिसर में शुक्रवार को स्व. रामजन्म साह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। उन्होंने 1947 में विद्यालय स्थापना के लिए आठ बीघा जमीन दान की थी। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष...

युवा के लिए ---------- माल्यार्पण विद्यालय स्थापना के लिए आठ बीघा जमीन दान की गई थी विद्यालय के संस्थापक की जीवनी विद्यालय पर प्रकाश डाला फोटो संख्या-14, कैप्सन- शुक्रवार को इटाढ़ी प्लस टू हाई स्कूल परिसर मे जमीन दानदाता स्व रामजन्म साह के मुर्ति का आनवरण व माल्यार्पण करते अतिथि। इटाढ़ी, एक संवाददाता। नगर पंचायत मुख्यालय स्थित प्लस टू हाई स्कूल परिसर में शुक्रवार को दानदाता के पुत्र जगदीश प्रसाद गुप्ता द्वारा स्व. रामजन्म साह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। बता दें कि, स्व. रामजन्म साह ने 1947 में विद्यालय स्थापना के लिए सर्वप्रथम आठ बीघा जमीन दान की गई थी।
जिस पर प्रखंड के पहले उच्च विद्यालय की स्थापना की गई। जहां दूर-दराज से छात्र पढ़ाई करने आते हैं। यहां से पढ़ाई कर देश के कोने-कोने में अपना परचम लहरा रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि चन्द्रमोहन पाठक, ईओ विजय प्रताप सिंह और कीर्तन पाठक ने मूर्ति का अनावरण किया। इसके बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया या। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चन्द्रमोहन पाठक ने विद्यालय के संस्थापक की जीवनी विद्यालय पर प्रकाश डाला। समाजसेवी कीर्तन पाठक ने कहा कि स्व. रामपूजन साह अपने कार्यो से जनमानस के दिलों में जिन्दा हैं। इस मौके पर अभय श्रीवास्तव, डॉ. रासबिहारी गुप्ता, डॉ. परशुराम गुप्ता, मारकन्डेय पाठक, पारस यादव सहित विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। मंच संचालन गोपाल प्रसाद गुप्ता ने किया। आयोजन में मनोज गुप्ता, रमेश गुप्ता, पप्पू गुप्ता सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।