विवाद में पिता-पुत्र को पीटा, मुकदमा दर्ज
डुमरांव के मुंगाव गांव में एक विवाद के चलते बाप-बेटे की पिटाई की गई। धीरज कुमार ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। पीड़ित पिता-पुत्र खेत से घर लौट रहे थे, तभी पांच लोगों ने गाली-गलौज करते...
Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरFri, 27 June 2025 08:46 PM

डुमरांव, संवाद सूत्र। कोरानसराय थाना क्षेत्र के मुंगाव गांव में विवाद को लेकर बाप-बेटे की पिटाई कर दी गई है। मुंगाव गांव के रहने वाले धीरज कुमार ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए नामजद केस दर्ज कराया है। पुलिस केस दर्ज कर अनुसंधान में जुट गई है। पीड़ित ने पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया है कि वह अपने पिता के साथ खेत से घर लौट रहा था। तभी, रास्ते मे पांच नामजदों ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दी। जिसमें बाप-बेटे दोनों जख्मी हो गए। दोनों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में कराया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।