किसान महापंचायत अपने हक के लिए लड़ाई लड़ने पर ही कामयाबी मिलेगी
बिहार के चौसा में किसान-मजदूर महापंचायत का आयोजन हुआ, जिसमें राकेश टिकैत ने 11 सूत्री मांगों को लेकर चेतावनी दी। उन्होंने प्रशासन और कंपनी से किसानों की समस्याओं का हल निकालने की अपील की। स्थानीय...

पेज चारपर बॉटम -------------- बोले टिकैत भारतीय किसान यूनियन के बिहार प्रभारी दिनेश कुमार ने 11 सूत्री मांगों की चर्चा करते हुए एन एच-319 ए का निर्माण गांव से बाहर करने के लिए जोर दिया पावर प्लांट के सामने शनिवार को किसान-मजदूर महापंचायत आयोजित किसान नेताओं ने आवाज बुलंद कर प्रशासन और कंपनी को दी चेतावनी फोटो संख्या- 23, कैप्सन- शनिवार को चौसा पॉवर प्लांट के बाहर चल रहे धरने को लेकर तैनात थानाध्यक्ष शंभू भगत व सीआईएसएफ के जवान। फोटो संख्या- 26, कैप्सन- शनिवार को चौसा पॉवर प्लांट पर धरना देते किसानों को संबोधित करते किसान नेता राकेश टिकैत व मंच पर उपस्थित सांसद सुधाकर सिंह व अन्य।
चौसा, एक संवाददाता। प्रभावित किसान खेतिहर मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में शनिवार को पावर प्लांट के सामने किसान-मजदूर महापंचायत आयोजित किया गया। अध्यक्षता नंद कुमार राम ने की। मंच संचालन अजय कुमार मिश्रा ने किया। इस विशाल किसान-मजदूर महापंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने चेतावनी देते हुए कहा कि पावर प्लांट से जुड़े किसानों और मजदूरों की समस्या को प्रशासन और कंपनी हल्के में नहीं ले। यहां के किसानों और मजदूरों की मांगे जब-तक पूरी नहीं होगी, तब-तब यह किसान आंदोलन समाप्त नहीं हो सकता है। किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि अपने हक की लड़ाई लड़ते रहे। लड़ाई जारी रहने से ही समस्या और मांगों का निदान निकल सकेगा। स्थानीय राजद सांसद सुधाकर सिंह ने किसानों और मजदूरों की जायज मांगे अभी तक पूरी नहीं किए जाने पर सरकार, प्रशासन और कंपनी पर निशाना साधते हुए किसान और मजदूरों की जायज मांगों को पूरा करने पर जोर दिया। कहा कि प्लांट के निर्माण से जिन मजदूरों की रोजी-रोटी प्रभावित हुई है। ऐसे सभी लोगों को आर एंड आर पालिसी के तहत 750 दिनों की एक मुश्त राशि का भुगतान शीघ्र करे। पूर्व मंत्री अखलाक अहमद और युवा हल्ला बोल के अध्यक्ष सह कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम ने किसानों की सभी मांगों को जायज ठहराते हुए इसे शीघ्र पूरा करने के लिए आवाज बुलंद की। भारतीय किसान यूनियन के बिहार प्रभारी दिनेश कुमार ने 11 सूत्री मांगों की चर्चा करते हुए एन एच-319 ए का निर्माण गांव से बाहर करने के लिए जोर दिया। कहा कि ऐसा करने से प्लांट के लिए जमीन देने वाले किसानों को अपना घर से वंचित नहीं होना पड़ेगा। आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा दुग्ध उत्पादन समिति के अध्यक्ष अशोक प्रसाद सिंह ने कहा कि हम लोग विकास कार्यों का विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास कार्य किसानों और मजदूरों का शोषण करके नहीं किया जाना चाहिए। प्रभावित किसान खेतिहर मजदूर मोर्चा के अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह ने कहा कि जब-तक हमारी 11 सूत्री मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब-तब आंदोलन जारी रहेगा। आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस महाधरना में भोला यादव, वशिष्ठ प्रसाद सिंह, संतोष कुमार सिंह, पशुपतिनाथ सिंह और प्रशांत कमल, कांग्रेस नेता सत्येन्द्र ओझा, पंकज उपाध्याय सहित कई अन्य किसान, नेता और गण्यमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। सभा में काफी संख्या में आसपास के गांवों से आकर लोगों ने वक्ताओं की बातें सुनी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।