Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsDevotional Atmosphere in Village as Pragnya Pandey Narrates Shiva Wedding Story

खरपुरा में भव्य भंडारा के साथ रुद्रयज्ञ संपन्न

खरपुरा गांव में शिव मंदिर की स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय रुद्रयज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के अंतिम दिन, कथावाचिका प्रज्ञा पांडेय ने माता सती और भगवान शिव के विवाह की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरFri, 27 June 2025 08:41 PM
share Share
Follow Us on
खरपुरा में भव्य भंडारा के साथ रुद्रयज्ञ संपन्न

घर्म किशोरी प्रज्ञा पांडेय ने शिव विवाह प्रसंग की कथा सुनाई अनुष्ठान से पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय बन गया था नावानगर, एक संवाददाता। केसठ प्रखंड के खरपुरा गांव स्थित शिव मंदिर की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर तीन दिवसीय रुद्रयज्ञ पूर्णाहुति और भंडारा के साथ शुक्रवार को संपन्न हो गया। यज्ञ में धार्मिक अनुष्ठान से गांव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ था। यज्ञ के अंतिम दिन भागवत कथावाचिका किशोरी प्रज्ञा पांडेय ने शिव विवाह प्रसंग की कथा सुनाई। जिसमें माता सती के शरीर त्यागा करने और अगले जन्म में हिमाचल राजा के घर माता पार्वती के रूप में अवतार लेने और भगवान शिव से विवाह की कथा का मनोरम ढंग से वर्णन किया गया।

कहा कि व्यक्ति को उस जगह नहीं जाना चाहिए। जहां उसकी कदर न हो। चाहे वे घनिष्ठ मित्र हों या सगे संबंधी अथवा अपना प्रेमी। कहा गया है, कि केवल अपने माता-पिता, स्वामी, गुरु व मित्र इन चार लोगों के यहां बिना निमंत्रण के जा सकते हैं। यज्ञ आयोजन में समाजसेवी रजनीकांत दुबे उर्फ जुगनू दुबे, गुड्डू पांडेय, राम बिहारी पांडेय सहित ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें