Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsCommunity Plants Trees for Environmental Protection in Itadhi

पर्यावरण सुरक्षा के लिए ग्रामीणों ने किया पौधरोपण

इटाढ़ी के बङकागांव में ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण किया। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नहर के किनारे पीपल के पौधे लगाए। बाल गोविन्द पाठक ने कहा कि पेड़ों की कटाई से पर्यावरण संकट बढ़ रहा है,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरFri, 27 June 2025 08:44 PM
share Share
Follow Us on
पर्यावरण सुरक्षा के लिए ग्रामीणों ने किया पौधरोपण

इटाढ़ी, एक संवाददाता। प्रखंड के बङकागांव में पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाते हुए ग्रामीणों ने पौधरोपण किया। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बक्सर शाखा मुख्य नहर के किनारे पीपल के पौधे लगाए। इस अवसर पर बाल गोविन्द पाठक ने बताया कि आधुनिकता की दौड़ में जिस तरह पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रही है। उससे पर्यावरण संकट उत्पन्न हो गया है। जो मानव जीवन के लिए खतरा है। मानव जीवन को बचाने एवं पर्यावरण असंतुलन को खत्म करने के लिए पौधरोपण बेहद जरूरी है। आयोजन में उपसरपंच अनिल साह, तेजनारायण चौधरी, सोना सिंह, विवेक पाठक सहित कई लोग शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें