Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsCleanliness Drive in Hemadapur Village Community Efforts and Challenges

भरियार चौरस्ता से हेमदापुर तक जेसीबी से हटाया गया कचरा

भरियार चौरस्ता से हेमदापुर गांव तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। जेसीबी से कचरे की सफाई की गई। स्वच्छता पर्यवेक्षक परमानंद शर्मा ने बताया कि फंड की कमी है और निजी खर्च पर सफाई हुई है। युवा नेता उत्तम...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरFri, 27 June 2025 08:41 PM
share Share
Follow Us on
भरियार चौरस्ता से हेमदापुर तक जेसीबी से हटाया गया कचरा

चक्की, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के भरियार चौरस्ता से हेमदापुर गांव तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जेसीबी की मदद से सड़क किनारे जमा कचरे की सफाई की गई। स्वच्छता अभियान सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला। स्वच्छता पर्यवेक्षक परमानंद शर्मा ने बताया कि प्रखंड प्रशासन की ओर से कोई फंड उपलब्ध नहीं कराया गया है। निजी खर्च पर सफाई कार्य कराया गया है। सफाई के लिए स्थायी सफाई कर्मियों की जरूरत है। लेकिन, संसाधनों के अभाव में जेसीबी का उपयोग किया गया। युवा नेता उत्तम चौधरी ने बताया कि लंबे प्रयासके बाद यह स्वच्छता अभियान चलाया गया है।

उन्होंने क्षेत्र की स्वच्छता के लिए सामुदायिक सहयोग और प्रशासनिक समर्थन की जरूरत पर जोर दिया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि आगे भी इस तरह के अभियान चलाए जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें