Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsTragic Passing of Teacher Ranjoo at Adarsh Madhyamik Vidyalaya Pawapuri

पावापुरी की शिक्षिका का असामयिक निधन, शोक की लहर

पावापुरी के आदर्श मध्य विद्यालय की शिक्षिका रंजू का रविवार को निधन हो गया। पटना में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रंजू विद्यार्थियों के साथ-साथ...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSun, 15 June 2025 10:03 PM
share Share
Follow Us on
पावापुरी की शिक्षिका का असामयिक निधन, शोक की लहर

पावापुरी, निज संवाददाता। आदर्श मध्य विद्यालय पावापुरी में कार्यरत शिक्षिका रंजू का असामयिक निधन रविवार को हो गया। पटना में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। विद्यार्थियों से उनका विशेष जुड़ाव था और वे शिक्षण के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रही थीं। विद्यालय परिसर में शोकसभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। प्रधानाध्यापक मोहन पासवान ने उनके निधन को शिक्षा जगत के लिए बड़ी क्षति बताया। दुःख प्रकट करने वालों में राजेश्वर प्रसाद सिंह, पैक्स अध्यक्ष रेखा देवी, कुंदन, कनक, अजय कुमार, मुकेश कुमार, आभा, सुमन, स्वर्णम, देवाश्रय प्रसाद, गुड़िया, इभा, सोनम, उपेंद्र प्रसाद, अशोक कुमार, किशोर, अनुग्रह सिंह, प्रमोद कुमार शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें