बरबीघा में पांच दिवसीय राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता की शुरुआत
बरबीघा में पांच दिवसीय राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता की शुरुआत बरबीघा में पांच दिवसीय राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता की शुरुआत

बरबीघा में पांच दिवसीय राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता की शुरुआत प्रतियोगिता में 94 खिलाड़ी हो रहे हैं शामिल, नौ चक्रों में होगी प्रतियोगिता विजेता को मिलेगा नगद इनाम, डीएम व एसपी ने किया उद्घाटन फोटो बरबीघा01 - बरबीघा में शतरंज खेल कर बिहार राज्य सीनियर फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगा की शुरुआत करते डीएम आरिफ अहसन। साथ में हैं एसपी बलिराम कुमार चौधरी व अन्य। बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में रविवार से बरबीघा स्थित संत मैरी इंग्लिश स्कूल में बिहार राज्य सीनियर फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। नौ चक्रों में होने वाली पांच दिवसीय प्रतियोगिता के प्रथम दिन सभी वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
पचास हजार रुपये की नगद इनाम राशि वाली प्रतियोगिता में 52 रेटेड खिलाड़ियों समेत कुल 94 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन हुए मुकाबलों में शीर्ष वरीयता प्राप्त सुनील कुमार सिन्हा, किशन कुमार, विपल सुभाषी, मरियम फातिमा सरीखे खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबले जीत अगले चक्र में प्रवेश किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि डीएम आरिफ अहसन, विशिष्ट अतिथि एसपी बलिराम कुमार चौधरी , अनुमंडल पुलिस अधिकारी डॉ राकेश कुमार , अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार, अरुण साथी व शब्बीर अहमद ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। मौके पर अखिल बिहार शतरंज संघ के उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिन्हा, संयुक्त सचिव नंदकिशोर , विपल सुभाषी, शिवप्रिय भारद्वाज, शशिनन्द कुमार, उप मुख्य निर्णायक मनीष कुमार , निर्णायक राज चन्द्र, रितेश कुमार व अन्य मौजूद थे। पहले दिन ये खिलाड़ी जीते: प्रतियोगिता के पहले दिन हुए मुकाबले में सुनील कुमार सिन्हा ने पार्थवाह को, किशन ने अनुराग भारद्वाज को, विपल सुभाषी ने संजीत कुमार सौरव को, देवब्रत सिंह ने शशि प्रकाश को, मरियम फातिमा ने आरुष कुमार को, आशुतोष कुमार ने आयुष वैभव को, पीयूष कुमार ने अभय रजक को, शुभम कुमार ने अभिजीत भारती को, वाईपी श्रीवास्तव ने अभिमन्यु कुमार को, रूपेश रामचंद्र ने अभिषेक कुमार को तथा राहुल कुमार ने अभिषेक नंद भारती को हराया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।