Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsRJD Appoints Mangni Lal Mandal as Bihar State President Leaders Express Gratitude

मंगनी लाल मंडल के राजद प्रदेश अध्यक्ष बनने पर की सराहना

बिहारशरीफ में मंगनी लाल मंडल को राष्ट्रीय जनता दल का बिहार प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। कर्पूरी ठाकुर रचना चक्र के महामंत्री सत्येंद्र प्रसाद ने लालू यादव और तेजस्वी यादव का आभार व्यक्त किया। इस निर्णय...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSun, 15 June 2025 09:33 PM
share Share
Follow Us on
मंगनी लाल मंडल के राजद प्रदेश अध्यक्ष बनने पर की सराहना

बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। मंगनी लाल मंडल को राष्ट्रीय जनता दल का बिहार प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर कर्पूरी ठाकुर रचना चक्र के प्रांतीय महामंत्री सत्येंद्र प्रसाद ने लालू यादव और तेजस्वी यादव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राजद नेतृत्व ने सही समय पर सही व्यक्ति को अध्यक्ष बनाकर संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। इस निर्णय से पार्टी के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आएगा और संगठन को नई दिशा मिलेगी। प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में संजय कुमार सिन्हा, अनिल कुमार, चंद्रभूषण कुमार, अमरेन्द्र कुमार, डॉ. संगीता कुमारी, महेंद्र प्रसाद, विमल कुमार और राजकुमार सहित कई अन्य लोग शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें