Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsProtests Erupt Against Central School Construction in Khudiya Bajidpur

खुड़िया बाजिदपुर में सेन्ट्रल स्कूल बनाये जाने के खिलाफ खोला मोर्चा

खुड़िया बाजिदपुर में सेन्ट्रल स्कूल बनाये जाने के खिलाफ खोला मोर्चा खुड़िया बाजिदपुर में सेन्ट्रल स्कूल बनाये जाने के खिलाफ खोला मोर्चा

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफFri, 27 June 2025 09:36 PM
share Share
Follow Us on
खुड़िया बाजिदपुर में सेन्ट्रल स्कूल बनाये जाने के खिलाफ खोला मोर्चा

खुड़िया बाजिदपुर में सेन्ट्रल स्कूल बनाये जाने के खिलाफ खोला मोर्चा जिला मुख्यालय में स्कूल खोलने की मांग, आंदोलन की चेतावनी सामाजिक कार्यकर्ता शंभु यादव के नेतृत्व में लोग हो रहे गोलबंद शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददात। केंद्रीय विद्यालय निर्माण के लिए शेखोपुरसराय के खुड़िया बाजिदपुर में जमीन चिह्नित किये जाने पर शेखपुरा शहर के लोगों ने विरोध का स्वर तेज कर दिया है। इस बगावत की अगुवाई करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता शंभु यादव ने प्रेस बयान जारी कर सेंट्रल स्कूल का निर्माण जिला मुख्यालय में कराने की मांग की हैं। उन्होंने कहा कि शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र में ही सेन्ट्रल स्कूल खोलने के लिए पर्याप्त सरकारी जमीन है।

नियमानुसार सेंट्रल स्कूल जिला मुख्यालय में खोला जाना चाहिए। लेकिन, राजनीतिक साजिश के साथ सीमाई क्षेत्र में और निर्जन जगह पर स्कूल खोले जाने की कयावद की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि जिला मुख्यालय में सेन्ट्रल स्कूल नहीं खोला गया तो बड़ा जन आंदोलन करेंगे। बता दें कि अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी सरोज पासवान की अगुवाई में जमीन का मुआयना खुड़िया बाजिदपुर में सेन्ट्रल स्कूल निर्माण के लिए किया गया है। जमीन मुआयना में मोकामा सेन्ट्रल स्कूल के प्राचार्य भी शामिल थे। अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी ने कहा कि अभी जमीन देखा गया है। केंद्रीय विद्यालय की टीम के निरीक्षण के बाद ही स्थल चयन पर अंतिम मुहर लगेगी। शंभु यादव ने कहा कि जिस जगह पर जमीन देखा गया है, वहां आवागमन भी सही नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें