खेत में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
आशाकर्मी मां ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप खेत में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

आशाकर्मी मां ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय मोहल्ला के पास मिला युवक बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय मोहल्ला के पास खेत में मंगलवार की शाम युवक का शव बरामद किया गया। उसके मुंह से झाग निकल रही थी। गर्दन पर जलने का निशान है। मृतक मानपुर थाना क्षेत्र के भौरा वरतर गांव निवासी श्रवण प्रसाद का 19 वर्षीय इकलौता पुत्र सूरज कुमार है। वह स्नातक पार्ट वन का छात्रा है। मां आशाकर्मी मंजू देवी ने उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उसके दो दोस्त रवि और महाकाल अक्सर उसे घर से बुलाकर ले जाते थे।
मां का कहना है कि सुबह में वे मॉडल अस्पताल चली आयी थी और बेटा बाजार गया था। दोपहर बाद बहन के बेटे ने उन्हें फोन कर बताया कि सूरज बेहोशी की हालत में पुलिस को देवीसराय खंधा में मिला है। पुलिस उसे अस्पताल ले गयी है। अस्पताल पहुंची तो बेटा मृत पड़ा था। वह घर का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है। पिता मजदूरी का काम करते हैं। थानाध्यक्ष जीतेन्द्र राम ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मुंह से झाग निकल रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि उसकी मौत कैसे हुई है। लिखित शिकायत मिलने पर एफआईआर की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।