महागठबंधन की बनी सरकार, तो महिलाओं को मिलेंगे 25 सौ मासिक
महागठबंधन की बनी सरकार, तो महिलाओं को मिलेंगे 25 सौ मासिकमहागठबंधन की बनी सरकार, तो महिलाओं को मिलेंगे 25 सौ मासिकमहागठबंधन की बनी सरकार, तो महिलाओं को मिलेंगे 25 सौ मासिकमहागठबंधन की बनी सरकार, तो...

महागठबंधन की बनी सरकार, तो महिलाओं को मिलेंगे 25 सौ मासिक कांग्रेस ने चोरसुआ गांव में महिलाओं को दी योजना की जानकारी फोटो : कांग्रेस-गिरियक प्रखंड के चोरसुआ गांव में महिलाओं को माई-बहन योजना की जानकारी देते कांग्रेस कार्यकर्ता। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरियक प्रखंड के चोरसुआ गांव में कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीण महिलाओं को माई-बहन योजना की जानकारी दी। पूर्व विधायक रवि ज्योति कुमार ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो 18 महीने से अधिक उम्र की महिलाओं को गृहस्थी चलाने के लिए हर माह 2500 रुपये दिये जाएंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिलीप कुमार ने बताया कि जहां भी कांग्रेस की सरकार है वहां पहले से इस तरह की योजना पहले से चल रही है।
कहीं इसका नाम अम्मा योजना तो कहीं मैया योजना है। कांग्रेस गरीब-गुरबों को समाज की मुख्यधारा में लाने का प्रयास कर रही है। वर्तमान सरकार कांग्रेस द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का नाम बदलकर जनता के बीच भ्रम फैला रही है। कांग्रेस के काल में ही लोगों को सूचना का अधिकार, भोजन का अधिकार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य का अधिकार दिया गया। कांग्रेस सही मायने में देश के गरीबों व वंचितों की पार्टी है। पार्टी पिछड़े, दलितों व अल्पसंख्यकों की लड़ाई लड़ रही है। राहुल गांधी का साफ कहना है कि जिसकी जितनी आबादी, उसकी उतनी भागीदारी। कांग्रेस सत्ता में आती है तो गरीबों को उनका हक मिलेगा। मौके पर जितेन्द्र प्रसाद सिंह, राजेश रौशन, रामानंद प्रसाद, सनोज कुमार आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।