Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsLove Marriage Turns Sour Woman Faces Dowry Demand of 5 Lakhs After Court Orders Age Verification

पहले किया प्रेम विवाह, अब मांग रहा पांच लाख दहेज

पहले किया प्रेम विवाह, अब मांग रहा पांच लाख दहेज पहले किया प्रेम विवाह, अब मांग रहा पांच लाख दहेज

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफThu, 26 June 2025 11:47 PM
share Share
Follow Us on
पहले किया प्रेम विवाह, अब मांग रहा पांच लाख दहेज

पहले किया प्रेम विवाह, अब मांग रहा पांच लाख दहेज कोर्ट के आदेश पर पीड़िता की उम्र सत्यापन के लिए मेडिकल जांच बरबीघा के बबन बिगहा गांव का मामला, जांच में जुटी पुलिस शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रेम प्रसंग में पहले मंदिर में प्रेमी से की शादी। अब प्रेमी से पति बना युवक पांच लाख दहेज देने की मांग कर रहा है। मामला महिला थाना पहुंचा तो कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को पीड़िता की उम्र जांच के लिए सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी गयी। मामला बरबीघा के बबन बिगहा गांव का है। मोनी का प्रेम विवाह साल 2021 में अपने भाभी के छोटे भाई से हुआ था।

प्रेमी लखीसराय के धनवो गांव का दिलखुश कुमार है। बहन के यहां आने-जाने के दौरान युवक का प्रेम संबंध मोनी से हो गया। महिला थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बताया कि साल 2021 में जब प्रेमी अपने प्रेमिका को लेकर भाग रहा था तो ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और बबन बिगहा गांव के मदिर में दोनों की रजामंदी से शादी करा दी। अब जाकर पीड़िता को पांच लाख रुपया दहेज लाने को लेकर ससुराल के लोग प्रताड़ित कर रहे हैं। मारपीट कर घर से निकाले जाने के बाद पीड़िता द्वारा महिला थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें