Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsI Love Rajgir Selfie Point Deteriorates Tourist Disappointment

राजगीर की पहचान ‘आई लव राजगीर सेल्फी प्वाइंट बदहाल

राजगीर की पहचान ‘आई लव राजगीर सेल्फी प्वाइंट बदहालराजगीर की पहचान ‘आई लव राजगीर सेल्फी प्वाइंट बदहालराजगीर की पहचान ‘आई लव राजगीर सेल्फी प्वाइंट बदहालराजगीर की पहचान ‘आई लव राजगीर सेल्फी प्वाइंट बदहाल

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफFri, 27 June 2025 12:00 AM
share Share
Follow Us on
राजगीर की पहचान ‘आई लव राजगीर सेल्फी प्वाइंट बदहाल

राजगीर की पहचान ‘आई लव राजगीर सेल्फी प्वाइंट बदहाल सेल्फी प्वाइंट के अक्षर टूटे, रंग-बिरंगी लाइटें भी हुईं खराब यादगार तस्वीर लेने पहुंच रहे पर्यटक हो रहे निराश शरारती तत्वों और रखरखाव की कमी के कारण हुई दुर्दशा एक साल पहले ही लगभग 1 लाख की लागत से हुआ था स्थापित नगर परिषद ने दिया आश्वासन, जल्द कराई जाएगी मरम्मत फोटो: सेल्फी पॉइंट: राजगीर में क्षतिग्रस्त और बदहाल पड़ा ‘आई लव राजगीर सेल्फी प्वाइंट। राजगीर, निज संवाददाता। जिस सेल्फी प्वाइंट को राजगीर आने वाले पर्यटकों की यात्रा को यादगार बनाने के लिए स्थापित किया गया था, वह आज खुद अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है।

मेला सैरात स्थित सुभाष पार्क के पास नगर परिषद द्वारा लगवाया गया प्रतिष्ठित ‘आई लव राजगीर सेल्फी प्वाइंट क्षतिग्रस्त और जर्जर हो चुका है। जिससे यहां आने वाले पर्यटक निराश होकर लौट रहे हैं। कभी अपनी झिलमिलाती रंग-बिरंगी रोशनियों से पर्यटकों को लुभाने वाला यह सेल्फी प्वाइंट अब अपनी चमक खो चुका है। इसके कई अक्षर टूट चुके हैं और रंग-बिरंगी लाइटें भी नहीं जलतीं। राजगीर घूमने आने वाले पर्यटक आज भी उम्मीद के साथ इस प्वाइंट पर रुकते हैं ताकि अपने परिवार के साथ एक यादगार तस्वीर ले सकें। लेकिन, इसकी हालत देखकर वे मायूस हो जाते हैं और बिना तस्वीर खिंचवाए ही आगे बढ़ जाते हैं। शरारती तत्वों का बना निशाना: यह सेल्फी प्वाइंट राजगीर-गया बाईपास पर थोड़े सुनसान इलाके में स्थित है, जिस कारण यह अक्सर शरारती तत्वों का निशाना बनता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार छेड़छाड़ और रखरखाव के अभाव में इसका आकर्षक स्वरूप भंग हो गया है। कभी यह जगह दिन हो या रात, पर्यटकों से गुलजार रहती थी, लेकिन अब यहां सन्नाटा पसरा रहता है। एक साल में ही हुआ बदहाल: इस सेल्फी प्वाइंट को पिछले साल 2023 में मलमास मेले से पहले लगभग एक लाख रुपये की लागत से स्थापित किया गया था। इसे लगाने वाली एजेंसी के अनुसार, इस तरह की लाइटिंग की दो साल की गारंटी होती है। लेकिन एक साल के भीतर ही इसकी यह दुर्दशा नगर परिषद के रखरखाव की पोल खोल रही है। नगर परिषद ने दिया मरम्मत का आश्वासन: नगर परिषद राजगीर के स्वच्छता पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है। अगले एक-दो दिनों के भीतर इसकी मरम्मत कराकर इसे फिर से चालू कर दिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें