Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsDr Mukhtar Singh Appointed Principal of Navodaya Vidyalaya in Vikram Patna

राजगीर जेएनवी के शिक्षक बने प्रभारी प्राचार्य

पटना के विक्रम स्थित नवोदय विद्यालय की संभाली कमान राजगीर जेएनवी के शिक्षक बने प्रभारी प्राचार्य राजगीर जेएनवी के शिक्षक बने प्रभारी प्राचार्य

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSat, 28 June 2025 10:08 PM
share Share
Follow Us on
राजगीर जेएनवी के शिक्षक बने प्रभारी प्राचार्य

पटना के विक्रम स्थित नवोदय विद्यालय की संभाली कमान राजगीर, निज संवाददाता। पीएमश्री राजगीर जवाहर नवोदय विद्यालय के पीजीटी के शिक्षक डॉ. मुख्तार सिंह को पटना के विक्रम स्थित नवोदय विद्यालय का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। उन्होंने अपना योगदान दे दिया है। उनकी नियुक्ति से राजगीर के शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। उन्होंने वर्ष 2010 में राजगीर में अपना योगदान दिया था। वरीय शिक्षक के रूप में कई दायित्वों को जिम्मेवारी के साथ निभाया। उनकी पत्नी आरती कुमारी आयुध निर्माणी स्थित केन्द्रीय विद्यालय में शिक्षिका है। विद्यालय परिवार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि निश्चय ही उनके अनुभव का फायदा विक्रम नवोदय विद्यालय को मिलेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें