राजगीर के लाल कर्नल संगम को मिला सम्मान
अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने किया सम्मानित राजगीर के लाल कर्नल संगम को मिला सम्मान राजगीर के लाल कर्नल संगम को मिला सम्मान

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने किया सम्मानित अद्वितीय साहस और रणनीति कौशल का मिला इनाम फोटो: राजगीर सेना-अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनायक से प्रशस्त्रित पत्र प्राप्त करते कर्नल संगम कुमार व अन्य। राजगीर, निज संवाददाता। ऑपरेशन सिंदूर में अद्वितीय साहस और रणनीतिक कौशल के लिए राजपूताना राइफल्स की 13वीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संगम कुमार को अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनायक ने सम्मानित किया है। संगम राजगीर के आर्य समाज रोड के रहने वाले हैं। उनके साथ सूबेदार मेजर भीम सिंह राठौर व अग्निवीर वाइबिन ए को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया है। राज्यपाल ने राजपूताना राइफल्स, 9वीं ग्रेनेडियर्स और असम राइफल्स के असाधारण व्यवसायिकता और सामुदायिक जुड़ाव के लिए सराहना की।
उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को सीमा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण विजय के रूप में रेखांकित किया। कर्नल संगम आर्य समाज रोड निवासी उपेन्द्र प्रसाद उर्फ मुन्नु जी के पुत्र हैं। पांचवी क्लास तक उन्होंने राजगीर में शिक्षा हासिल की। उसके बाद तिलैया सैनिक स्कूल से एनडीए कम्प्लीट किया। आज वे बतौर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल की भूमिका में देश की सेवा कर रहे हैं। उनकी सफलता से राजगीर के लोग काफी खुश हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।