Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsBihar State Senior Chess Championship to Debut in Barbigha

बरबीघा में पहली बार होगी बिहार राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता

बरबीघा में पहली बार होगी बिहार राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता बरबीघा में पहली बार होगी बिहार राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSat, 17 May 2025 10:35 PM
share Share
Follow Us on
बरबीघा में पहली बार होगी बिहार राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता

बरबीघा में पहली बार होगी बिहार राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सीनियर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन एक जून से बरबीघा संत मेरीस इंग्लिश स्कूल में किया जाएगा। यह पहला मौका होगा जब राज्य की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता जिले में होगी। संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार और कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु कुमार ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य राज्य में शतरंज खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। अब तक यह प्रतियोगिता राज्य के प्रमुख शहरों में होती रही थी। लेकिन, पहली बार इसे ग्रामीण परिवेश में शेखपुरा जैसे जिले में आयोजित किया जा रहा है।

प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष चार खिलाड़ी बिहार का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में करेंगे। राज्य भर के करीब 200 शतरंज खिलाड़ी पांच दिवसीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। विजेताओं को कुल 50,000 की इनामी राशि प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह संत मेरीस इंग्लिश स्कूल के ऑडोटोरियम में होगा। जबकि, समापन व पुरस्कार वितरण समारोह पांच जून को होगा। संस्थान के प्राचार्य प्रिंस पी जे ने बताया कि राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले प्रतिदिन सुबह नौ बजे और दोपहर तीन बजे से खेले जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें