Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsBihar s Public Ready for Change CPI ML Leader Deepankar Bhattacharya Targets Government

रिवाइज : बिहार में बदलाव का मन बना चुकी जनता: भट्टाचार्य

बिहार में बदलाव का मन बना चुकी जनता: भट्टाचार्यबिहार में बदलाव का मन बना चुकी जनता: भट्टाचार्यबिहार में बदलाव का मन बना चुकी जनता: भट्टाचार्य

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफFri, 13 June 2025 11:20 PM
share Share
Follow Us on
रिवाइज : बिहार में बदलाव का मन बना चुकी जनता: भट्टाचार्य

बिहार में बदलाव का मन बना चुकी जनता: भट्टाचार्य राजगीर में भाकपा माले में विधानसभा स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित फोटो: माले: राजगीर में शुक्रवार को मंच पर मौजूद भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य व अन्य। राजगीर, निज प्रतिनिधि। राजगीर में शुक्रवार को भाकपा माले के विधानसभा स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम में पार्टी महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने केंद्र और बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश नाजुक दौर से गुजर रहा है और महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी केंद्र सरकार की नियति बन गई है। भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि सरकार केवल सांप्रदायिक माहौल बनाकर देश की एकता को तोड़ना चाहती है।

उन्होंने कहा कि सरकार 20 साल का हिसाब देने के बजाय बिहार के लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है। बिहार की जनता ने अब मन बना लिया है और 'बदलो सरकार बदलो बिहार' का नारा बुलंद हो चुका है। राजगीर लाल झंडे की विरासत रहा है और इस बार राजगीर की जनता इस विरासत को हासिल करके ही दम लेगी। अध्यक्षता जिला सचिव कॉमरेड सुरेंद्र राम ने की तो संचालन राजगीर प्रभारी शत्रुघ्न कुमार ने किया। मौके पर एमएलसी शशि यादव, अमर, जनार्दन प्रसाद, रामधारी दास, रामाधीन प्रसाद, अशोक कुमार, अजय कुमार यादव, सुनील कुमार, विश्वनाथ चौधरी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें