Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsAshok Chaudhary Inaugurates Jan Samvad Program in Barbigha Highlights Local Development

बरबीघा से हुई राजनीतिक जीवन की शुरुआत-अशोक

पेज पांच : बरबीघा से हुई राजनीतिक जीवन की शुरुआत-अशोक बरबीघा से हुई राजनीतिक जीवन की शुरुआत-अशोक बरबीघा से हुई राजनीतिक जीवन की शुरुआत-अशोक

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSun, 15 June 2025 09:35 PM
share Share
Follow Us on
बरबीघा से हुई राजनीतिक जीवन की शुरुआत-अशोक

बरबीघा से हुई राजनीतिक जीवन की शुरुआत-अशोक ग्रामीण कार्य मंत्री ने जनसंवाद कार्यक्रम का किया उद्घाटन सांसद, विधायक समेत कई गणमान्य लोग हुए शामिल फोटो: बरबीघा01-बरबीघा में रविवार को दीप जलाकर जनसंवाद कार्यक्रम का उद्घाटन करते मंत्री अशोक चौधरी व अन्य। बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्थानीय श्रीकृष्ण सिंह चौक पर रविवार को कार्यरंभ जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सूबे के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने दीप जलाकर इसका उद्घाटन किया है। उन्होंने कहा कि बरबीघा से ही उनकी राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई है। जब तक जिंदा हैं, बरबीघा को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाते रहेंगे। अशोक चौधरी नाम का यह पेड़ यहीं के लोगों का लगाया हुआ है।

इस पेड़ के फल पर पहला अधिकार बरबीघा के लोगों का है। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार के मुकाबले शेखपुरा को सबसे अधिक फंड दिया गया है। करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से पुल-पुलिया व सड़क का निर्माण कराया गया है। बरबीघा व शेखपुरा में जहां भी निर्माण कार्य बाकी रह गया है, चुनाव से पहले पूरा कर लिया जाएगा। नवादा के सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से मिलकर उनके संसदीय क्षेत्र में जलस्तर के नीचे चले जाने की समस्या को रखा था। इसके बाद नवादा लोकसभा क्षेत्र में पायलट प्रोजेक्ट के तहत अटल भू योजना की शुरुआत की गयी है। कार्यक्रम में शेखपुरा विधायक विजय सम्राट, डीएम आरिफ अहसन, एसपी बलिराम कुमार चौधरी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें