मधेपुरा: समकालीन अभियान में दो वारंटी गिरफ्तार
ग्वालपाड़ा में बीते शनिवार रात अरार थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के दौरान दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। सुभाष रजक और केवल यादव के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत वारंट जारी थे। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 29 June 2025 06:13 PM

ग्वालपाड़ा। बीते शनिवार की रात अरार थाना पुलिस द्वारा चलाए गए समकालीन अभियान के दौरान दो वारंटी को गिरफ्तार किया गया। सुभाष रजक सुखासन पंचायत के कमलपुर गांव का रहने वाला है। दूसरा वारंटी केवल यादव बिशनपुर अरार का रहने वाला है। उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज अलग - अलग मामलों में दोनों के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।